Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

फिर से खुल कर मुस्कुराने लगी सीता देवी।

News portal-सबकी खबर (नाहन)

श्री साई अस्पलात नाहन के दन्त चिकित्सा विभाग दवारा 65 वर्षीय सीता देवी के दांतों का इलाज कर उनकी खूबसूरत मुस्कान को दुबारा लौटाया। दरअसल नाहन निवासी सीता देवी के सभी दांतों में समस्या थी। टूटे एवं ख़राब दांतों के कारण सीता देवी को काफी समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। दांत ख़राब होने के कारण उन्हें खाने पीने में कठिनाई महसूस हो रही थी । काफी समय से खाना ढंग से नहीं खा पा रही थी जिस कारण उसके स्वास्थ्य में भी गिरावट आने लगी थी।अधिक जानकारी देते हुए श्री साई अस्पताल नाहन की दन्त रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ प्रियंका जग्गी ने बताया की मरीज के लगभग सभी दांतो में समस्या थी। काफी दांत तो टूटे थे काफी खराब हो गए थे। जिस कारण मरीज को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था , रोगी ठीक से खाना नहीं चबा पा रही थी , उसे बोलने में भी समस्या का सामना करना पढ़ रहा था और सब से बड़ी समस्या तो ये थी की सीता देवी लोगों के सामने जाने से गुरेज़ करने लग गयी थी।इस केस में हमारे दन्त चिकित्सा विभाग की टीम दवारा रोगी के प्रत्येक दांत का इलाज किया गया। सब दांतों में अलग अलग प्रोसीजर किये गए। इस पुरे चिकित्सा प्रोसीजर में लगभग एक महीने का समय लगा। आज सीता देवी के सभी दन्त रीकंस्ट्रक्ट किये जा चुके है , जिस से वो बेहद खुश है।डॉ प्रियंका जग्गी ने बताया की मानव शरीर में दांतों का बहुत महत्व है स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दांतों का होना बेहद आवश्यक है। हमारे शरीर की महत्वपूर्ण जरुरत ” भोजन” को पूरा करने के लिए स्वस्थ दांत जरुरी है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दांतों पर विशेष धयान देना चाहिए यदि दांत स्वस्थ होंगे तभी सेहतमंद रहेंगे। उन्होंने बताया की श्री साई अस्पताल नाहन में दन्त रोग चिकित्सा विभाग में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद है। किसी भी प्रकार की दांतों की समस्या की चिकित्सा के लिए आधुनिक टेक्निक उपलब्ध है। सिरमौरवासियों की स्वस्थ मुस्कान कायम रखने के लिए हमेशा तत्पर है।

Read Previous

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार

Read Next

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के मामले को लेकर सुनवाई पूरी,आज आयगा फैसला

error: Content is protected !!