Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

सिरमौर : पंचायती राज के उप-चुनाव में 10 पदों में से 7 निर्विरोध व 3 मतदान से हुए निर्वाचित

News portals-सबकी खबर (नाहन ) जिला सिरमौर में पंचायती राज के 10 रिक्त पदों  पर उप चुनाव  प्रस्तावित थे। इन 10 पदों  में  7 वार्ड सदस्य  निर्विरोध चुने  गए था 3 पदों  के लिए 2 मई को उपचुनाव संपन्न हुए।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह ने निर्वाचित सदस्यों  की जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड तिलोरधार की ग्राम पंचायत पोका में प्रधान पद के लिए जय प्रकाश पुत्र शांति स्वरूप तथा विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बद्रीपुर में उप -प्रधान पद पर शुभम चौधरी पुत्र शिव कुमार को विजय घोषित किया गया।
जबकि ग्राम पंचायत पातलियों में वार्ड सदस्य संतोष कुमार पुत्र चरण दास व ग्राम पंचायत भरोग बनेडी में वार्ड सदस्य दीप सिंह पुत्र रण सिंह का निर्विरोध चुनाव किया गया। इसी प्रकार विकासखंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत  थैना बसोत्री  में रणदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह  ग्राम पंचायत करगाणू में जगत राम पुत्र चेत राम व ग्राम पंचायत चंदोल में सीमा देवी पत्नी सुभाष को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया।
विकासखंड संगडाह की ग्राम पंचायत भाटन भुन्जौड में वार्ड सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में रेखा देवी को विजयी घोषित किया गया जबकि ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में वार्ड सदस्य दयाराम पुत्र नैन सिंह का निर्विरोध रूप से चुनाव किया गया। इसी प्रकार विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत देवका पुडला में वार्ड सदस्य रमन ठाकुर पुत्र योगराज का निर्विरोध चुनाव किया गया।

Read Previous

राज्यपाल ने वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से किया संवाद

Read Next

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद भाजपा नगर में बहुमत हासिल करेगी : सुखराम

error: Content is protected !!