Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

श्री गुरु नानक देव जी के 550बें परकशोत्सव के उपलक्ष कर्नाटका के बीदर में श्री पंजा साहिब से चली सद्भावना यात्रा का पावटा साहिब में जोरदार स्वागत |

न्यूज़ पोर्टल्स : सबकी खबर (पांवटा साहिब )

श्री गुरु नानक देव जी के 550बें परकशोत्सव के उपलक्ष कर्नाटका के बीदर में श्री पंजा साहिब से चली सद्भावना यात्रा पावटा साहिब पहुंची। कई राज्यों में श्री गुरु नानक देव जी के संदेशों का प्रचार और प्रसार करते हुए पावटा साहिब पहुंची यात्रा का यहां भव्य स्वागत किया गया। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाश के साथ पावटा साहिब में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।


यात्रा के आयोजक पुनीत सिंह ,हरपाल सिंह रंजन ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के संदेशों और 550वें प्रकासोत्सव के प्रचार के लिए आयोजित यह यात्रा 19 राज्यों से होकर वापिस कर्नाटक पहुंचेगी। 2 जून से शुरू हुई यात्रा 31 सितंबर तक चलेगी। इस बीच यात्रा श्री आनन्दपुर साहिब भी जाएगी। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कर्नाटक के बिदर से रवाना बिशाल नगर कीर्तन आज सीमाक्षेत्र उत्तराखंड से होता हुआ गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचा। जहां स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा शानदार तरीके से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

बता दें कि यह नगर कीर्तन कर्नाटक के बिदर से रवाना हुआ था। जो कि भारत भ्रमण करते हुए वापस लौटेगा। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह ने बताया कि पूरे विश्व में गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस उपलक्ष्य में एक विशाल नगर कीर्तन पांच प्यारों द्वारा कर्नाटक के भीतर स्थित गुरुद्वारा नानक झिरा साहिब से रवाना किया गया था। जो कि उत्तराखंड के देहरादून से होता हुआ आज गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचा। जहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी पांवटा साहिब द्वारा स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ मिलकर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया।

Read Previous

दवा की दुकान की आड़ में बेच रहा नशीली दवाई के एक व्यक्ति को पुलिस ने दवोचा ।

Read Next

गीत संगीत से दी सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी/सरस्वती कला मंच राजगढ़ ने फोक मीडिया शो नुक्कड़ नाटक से मोह मन |

error: Content is protected !!