Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 16, 2024

शिव मंदिर जटोली है सोलन एशिया का सबसे ऊंचा मंदिर/… किदवंती अनुसार भगवान शिव इस स्थल पर रह चुके। करीब 39 साल में बना यह अद्भुत शिव मंदिर।

न्यूज पोर्टल्स : सबकी खबर
(सोलन)

हिमाचल प्रदेश के सोलन में जटोली शिव मंदिर
कला का बेजोड़ नमूना हैं। इसे एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर भी माना जाता है। शिव मंदिर की ऊंचाई 111 फुट है । मंदिर दक्षिण-द्रविड़ शैली से बना है। मंदिर को बनने में करीब 39 साल का समय लगा। जटोली मंदिर के पीछे प्राचीन मान्यता है कि पौराणिक समय में भगवान शिव यहां आए। कुछ समय यहां पर रहे भी थे। बाद में एक सिद्ध बाबा स्वामी कृष्णानंद परमहंस आये। जिन्होंने यहां आकर तपस्या की थी। बाबा जी के ही मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश पर ही जटोली शिव मंदिर का निर्माण हुआ।

मंदिर में कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। -मंदिर की ऊंचाई 111 फुट है और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार यह मंदिर एशिया के सबसे ऊंचे मंदिरों में शामिल है।

*भवन निर्माण कला का बेजोड़ नमूना है*

हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित जटोली शिव मंदिर एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। यह मंदिर शिव भक्तों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां महाशिवरात्रि को भारी संख्या में शिव भक्त उमड़ते हैं। मंदिर दक्षिण-द्रविड़ शैली से बना है। मंदिर को बनने में ही करीब 39 साल का समय लगा।

सोलन से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जटोली मंदिर के पीछे मान्यता है कि पौराणिक समय में भगवान शिव यहां आए। कुछ समय यहां पर रहे थे। एक सिद्ध बाबा स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने यहां आकर तपस्या की। उनके मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश पर ही जटोली शिव मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। मंदिर के कोने में स्वामी कृष्णानंद की गुफा है। यहां पर शिव लिंग स्थापित किया गया है। मंदिर का गुंबद 111 फीट ऊंचा है। इसी कारण ये एशिया का सबसे ऊंचा मंदिर है।

महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर कमेटी की ओर से बड़ा कार्यक्रम होते है। श्रद्धालू शिवरात्रि को यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर में इस दौरान भंडारा भी लगाया जाता है। हर रविवार को भी यहां भंडारा लगता है।

*ऐसे पंहुंचे 111 फुट ऊंचें गुंबद वाले जटोली शिव मंदिर तक * 

सोलन से राजगढ़ रोड होकर आप जटोली मंदिर को जा सकते है। बस सुविधा, टैक्सी व ऑटो से भी मन्दिर तक पहुंचा जा सकता है। सड़क से करीब 100 सीढ़ियां चढ़ कर मंदिर है। दाईं ओर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित है। इसके दो सौ मीटर की दूरी पर शिवलिंग है।

Read Previous

प्रोपर्टी बिकाऊ है ।

Read Next

बाली कोटि के जंगल मे लगी आग ,जीव जंतु व वनस्पति का भारी नुकसान ।

error: Content is protected !!