Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 13, 2024

शिलाई : बर्फबारी से चांदपुरधार और भगवान परशुराम ताल का दृश्य बेहद ही आकर्षक

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

सिरमौर के शिलाई विकास खंड के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा घोषित ईको विलेज देवथल की पहाडि़यां भी बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी से देवथल गांव के उपरले क्षेत्रों व भगवान परशुराम ताल का दृश्य बेहद ही आकर्षक हो गया है। यही नहीं देवथल के साथ चांदपुर की पहाडि़यों पर भी हल्की बर्फबारी से पर्यटक देवथल व चांदपुर की ओर पहुंचने शुरू हो गए हैं। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शिलाई विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोजा मानल के गांव देवथल को ईको विलेज घोषित किया गया है।ईको विलेज के तहत देवथल गांव में लाखों रुपए की राशि सरकार द्वारा खर्च की जानी है। भले ही कोरोना के चलते ईको विलेज को विकसित करने की मुहिम फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है, परंतु देवथल गांव का बेहद ही प्राकृतिक छटा प्रस्तुत करने वाला दृश्य बर्बस ही पर्यटकों व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

बता दे  कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 10 ईको विलेज घोषित किए गए हैं। इनमें जिला सिरमौर के शिलाई विकास खंड का गांव देवथल भी शामिल है। देवथल निवासी मनोज शर्मा, मदन शर्मा, चतर शर्मा, राजू तोमर, टीका राम, बंसी राम, अतर ठाकुर आदि ने बताया कि पहाड़ों में हुई बर्फबारी के दौरान देवथल की पहाडि़यां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। स्थानीय लोगों व किसानों का कहना है कि क्षेत्र में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप है तथा पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है। इसके अलावा लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

जानकारी के मुताबिक शिलाई क्षेत्र के सुंदराड़ी, देवथल, चांदपुरधार आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से बागबानों के चेहरे खिले हुए हैं। बागबानों का कहना है कि यह बर्फबारी फलदार पौधों जिसमें आड़ू, प्लम, नाशपाती आदि शामिल है के लिए महत्त्वपूर्ण है। साथ ही गेहूं, चना, लहसुन, प्याज आदि के लिए भी यह बर्फबारी लाभदायक है |

Read Previous

कल से भरे जाएंगे पंचायतीराज चुनाव के लिए नामांकन

Read Next

सिरमौर में चौबीस घंटे के भीतर कोरोना पॉजिटिव के 16 नए मामले

error: Content is protected !!