Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

शिलाई : सामुदायिक भवन शरोग के लिए बलदेव तोमर ने की 7 लाख रुपये की घोषणा

बलदेव तोमर ने सियासु तक सड़क बनाने का दिया आश्वासन।

News portals-सबकी खबर(पांवटा साहिब)

ब्लाक समिति शिलाई के नव निर्वाचित अध्यक्षा अनिता वर्मा सहभोज में आज खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एव पूर्व विधायक शिलाई बलदेब तोमर ने बंदली पंचायत के शरोग गांव में शिरकत की। इस उपलक्ष पर उन्होंने सामुदायिक भवन शरोग के लिए 7 लाख रुपए लाख रुपए देने की घोषणा की हैं।


बंदली पंचायत के लोगो ने दूसरी बार ब्लाक समिति के अध्यक्ष पद देने पर बलदेब तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुवात स्थानीय पंचायत की प्रधान सुनीता चौहान ने बलदेव तोमर व उनके साथ आए सभी गणमान्य लोगों का बंदली पंचायत पहुचने पर स्वागत व धन्यवाद किया।


ब्लाक समिति शिलाई की अध्यक्षा अनिता वर्मा ने उनके सहभोज में आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा से इस पद का निर्वाहन करुँगी। ओर बलदेब तोमर के साथ चलकर इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास करुँगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस विधानसभा क्षेत्र में अनेकों योजनाए चला कर विकास की नई गाथा लिख दी हैं। 3 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने शिलाई में कोर्ट खोला हैं व शिलाई में IPH का डिवीजन, अस्पताल का दर्जा बढ़ाया हैं। इसके साथ साथ किसान समान निधि, आयुष्मान कार्ड व हिमकेयर कार्ड बना कर गरीब लोगों का उपचार कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि शिलाई ब्लाक समिति सहित जिले की सभी 6 ब्लाकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। नगर परिषद नाहन व पावटा साहिब में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा राजगढ़ नगर पंचायत में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। उसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी भाजपा के बने हैं। अपार जन समर्थन के लिए उन्होंने शिलाई व जिले की जनता का भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सेमीफाइनल था जो भाजपा ने जीत लिया है और जिस प्रकार से जनता का आशिर्वाद मिल रहा हैं तो 2022 का फाइनल भी जिला सिरमौर से भाजपा जीतेगी। सामुदायिक भवन शरोग को 7 लाख रुपये, सियासु तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया हैं।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र चौहान, ब्लाक समिति शिलाई उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, मण्डल महामंत्री हरि ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष गुमान पोजता, पूर्व प्रधान चंद्रकला, ब्लाक समिति शिलाई के पूर्व अध्यक्ष बंसी राम चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्यामा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता जीत सिंह चौहान, डॉ सुख राम भारद्वाज, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बंदली सुनीता चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत बेला भगत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत शिलाई शिला नेगी, BDC सदस्य मदन चौहान, राकेश ठाकुर, सत्या देवी, आशा शर्मा, दलीप सिह, रामभज शर्मा व पूर्व प्रधान बारूराम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Previous

उत्तराखंड के चमोली में प्रदेश के दस लापता लोगों में से कांगडा के एक जूनियर इंजीनियर युवक का शव रेस्क्यू

Read Next

प्रदेश में विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए कमर कसे अधिकारी -हंसराज

error: Content is protected !!