Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 13, 2024

शांता बोले; हिंदी को सही अर्थों में लागू करे सरकार, हिमाचली भाषा पर भी हो विचार

News portals-सबकी खबर (धर्मशाला )

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शांता कुमार ने हिंदी भाषा को प्राथमिकता देने पर बल दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री-केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता शांता कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें नेता की बरादरी से होने पर बहुत अधिक पीड़ा होती है, और ये देश का दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में राष्ट्रीय नीति पर मंथन करने के लिए व पूर्व मुख्यमंत्री या नेता के रूप में नहीं अपितु एक अध्यापक के रूप में ही आए हैं, शिक्षक वर्ग से आने पर खुशी होती है। ऐसे में शांता कुमार ने मौजूदा राजनीति हालातों पर एक बार फिर से जोरदार कटाक्ष किया है।

शांता कुमार ने कहा कि भारत में आज सबकुछ है, लेकिन मनुष्य नहीं है। विवेकानंद ने कहा था कि राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्र भक्त मनुष्य की जरूरत है। आज एक सौ वर्षों बाद फिर से यही बात दोहराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के हित के बारे में सोचने की बजाय आज के नेता व लोग खुद के लिए चांदी के कटोरे के पीछे भाग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल में फर्जी डिग्री मामले पर हैरत जताई कि अब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है, जल्द से जल्द इस मामले में उचित कार्रवाई करें। साथ ही सीबीआई व पुलिस को भी मामले में अपनी जांच को तेज़ करना चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बात करते हुए कहा कि आज भी हर गली-चौराहे में अंग्रेंजी ही भाषा दिखाई देती है, आज भी हम गुलामी का जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाषा हिंदी को सरकारों को सही अर्थों में लागू करना चाहिए। वहीं उन्होंने हिमाचली भाषा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस पर भी गंभीर होकर मंथन करने की जरूरत है। हिमाचल को बोलियों से बाहर निकलकर अब अपनी भाषा पर फोक्स करना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय विवि धर्मशाला पर बोलते हुए कहा कि अफसोस है कि 12 वर्षों से सीयू लटक रही है, अब इसे जल्द स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी संस्कार विहीन हो गई, विवेक के बिना विज्ञान विनाश बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान संकट के बाद नशे का ओर अधिक प्रकोप बढ़ जाएगा। नशे के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, लेकिन बड़े स्तर पर समाज सुधार पर शिक्षकों व शिक्षा को काम करना होगा।

Read Previous

प्रदेश में छह और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत ,आए 145 नए मामले

Read Next

चडीगढ़-देहरादून NH-07 पर पांवटा साहिब में NH अथॉरिटी ने अवैध कब्जों पर चलाई जेसीबी मशीन

error: Content is protected !!