Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

दुखद समाचार : नहीं रहे हाटी क्षेत्र की आन बान शान बलबीर सिंह ठुंडू (बुग्गी ),क्षेत्र में शोक की लहर

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब ) गिरिपार क्षेत्र के  बनौर गांव निवासी माईन ओनर, पूर्व जिला परिषद सदस्य व ठेकेदार बलबीर सिंह ठुंडू  के आकस्मिक निधन के साथ समस्त गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। रात लगभग 11 बजे अपने निवास स्थान बनौर में उन्होंने आखिरी सांस ली। इन्हें सारे क्षेत्र में लोग बुग्गी जी के नाम से जानते थे। बलबीर ठुंडू गांव, ठुंडू बिरादरी एवं आजंभोज क्षेत्र का जाना माना चेहरा थे।
संनद रहे कि उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण उन्हें हिमाचल व उतराखंड मे लोग जानते है। इतिहास मे दर्ज राजा जुबल के बाद अगर किसी ने बीजट महाराज जी को उनके मुख्य मंदिर सरहान (चौपाल) से अपने घर बनौर व विकासनगर तक की यात्रा और जागरण करवाने में सफलता हासिल की है तो वो शख्स केवल बलबीर सिंह ठुंडू जी थे। ऐसा एतिहासिक कार्य आज तक इतिहास में उनके अलावा कोई नहीं करवा पाया है।
बता दे कि बलबीर ठुंडू पूर्व में जिला परिषद सदस्य भी रहे है और आंजभोज क्षेत्र का भी बड़ा चेहरा थे। समरण रहे कि उन्होंने हमेशा बनौर गांव, समस्त ठुंडू बिरादरी, क्षेत्र और जिले का नाम ऊंचा रखने के लिए अनेक कार्य किए। उनका नाम हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा।

Read Previous

मत्स्य निदेशालय ने मत्स्य पालन के तालाबों पर 80 फीसदी सबसिडी की मंजूरी के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव

Read Next

पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा, 70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना: मुख्यमंत्री

error: Content is protected !!