Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 14, 2024

कमरऊ में शादी समारोह के दौरान टूटा छत, एक महिला की मौत , तीन घायल

News portals-सबकी खबर (शिलाई)


सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के कमरऊ गांव में शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान एक मकान की छत गिर गई। हादसे में आधा दर्जन लोग गिरकर घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई। तीन घायलों को पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब बारात जा रही थी। एक पुराने मकान की छत पर बारात देखने के लिए लोग बैठे थे। अचानक मकान की छत गिर गई।


इस दौरान शादी में अफरातफरी मच गई।जिसमे 65 वर्षीय सत्या देवी पत्नी केदार सिंह निवासी शिकाडो तहसील कमरऊ को घायल अवस्था मे पांवटा लाया गया।जहाँ पर पांवटा अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायलों में 2 वर्षीय काव्या शर्मा पुत्री मामराज शर्मा, नारायणी देवी 55 पत्नी गुमान सिंह, काव्यांश 3 पुत्र सुरजीत सिंह शामिल हैं।मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा सोमदत की है।

Read Previous

गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार, 1850 रूपये नकदी भी पकड़ी |

Read Next

राष्‍ट्रपति ने माउंट आबू में सामाजिक परिवर्तन के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन को संबोधित किया |

error: Content is protected !!