Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

टिप्पर संचालकों को फायदा पहुचाने के लिए बदला जा रहा नदीयों का रुख-प्रदीप चौहान

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

खनन क्षेत्र भटरोग से लेकर बागरण तक टिप्पर चालकों को फायदा पहुचाने के लिए नदीयों का रुख बदला जा रहा है| प्रकृति से छेडछाड के साथ नदी नालों को दूषित किया जा रहा है| यह बात मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने बयान जारी कर कहि है| उन्होनें खा की गिरीनदी में टिप्पर चालको को फायदा पहुचाने के लिए जगह-जगह पुलिया बनाई जा रही है,जिसके चलते यहाँ प्रकृति से खुली छेडछाड व नदिया धुल मिट्टी से दूषित हो रहीं है,वहीं आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है|प्रदीप चौहान ने बताया कि हाल ही में हरियाणा में भी नदियों से छेडछाड करने वालो पर बड़ी कार्यवाही की गई थी, जिसमे 18 करोड़ का जुरमाना वसूला गया था| लेकिन यहा तों वन विभाग आराम फरमा रहा है, सारी जानकारी होने की बावजूद भी गिरी नदी को दूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है| प्रदीप चौहान का कहना है की भटरोग से लेकर बागरण आसपास की हरियाली में ग्रहण लग गया है| आसपास के लोगों को साँस लेने में भी तकलीफ हो रही है| धुल मिट्टी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, लेकिन वन विभाग और प्रदुषण विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है| कई बार शिकायते दी गई, उसके बावजूद भी अधिकारी शिकायतों को अनसुना कर रहे है| उन्होंने कहा  कि इतना ही नहीं सम्बन्धित विभाग गिरीनदी में और क्रेशर खोलने की अनुमति दे रहा है| ऐसे में सीधा जहा लोगों को साँस लेने में परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है, दूसरी और गिरीनदी का प्रदुषण इतना बढ जायगा की गिरीनदी के आसपास इलाकों में पैदल चलना लोगों के लिए मुश्किल हो जायगा| 

Read Previous

NH-707 की बदहाली पर शिलाई के Congress व भाजपा नेता खामोश

Read Next

प्रदेश में सड़क हादसे नही ले रहे थमने का नाम

error: Content is protected !!