Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

News portals-सबकी खबर (शिमला ) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की निदेशक आरती गुप्ता, गिरिराज साप्ताहिक समाचार पत्र की संपादक नर्वदा कंवर तथा अधीक्षक ग्रेड-2 पद पर तैनात लेख राम और दफ्तरी के पद पर तैनात कुलदीप सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क राकेश कंवर की अध्यक्षता में छोटा शिमला स्थित निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सूचना एवं जन सम्पर्क परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए सचिव राकेश कंवर ने कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों द्वारा प्रदत्त सेवाओं की सराहना की। उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से प्रदान की गई सेवाएं सदैव अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय होती हैं।
संयुक्त निदेशक, महेश पठानिया ने सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। निदेशक, आरती गुप्ता 21 जनवरी, 1991 को सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी और 01 अक्तूबर, 1994 को जिला लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर नियुक्त हुईं थीं। उन्होंने 33 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।आरती गुप्ता ने एक प्रखर वक्ता के रूप में विशेष पहचान बनाई है। सेवाकाल के दौरान माननीय राष्ट्रपति व माननीय प्रधानमंत्री सहित अति विशिष्ट व्यक्तियों के समारोहों का मंच संचालन किया। श्रीमती गुप्ता ने विकासात्मक वृतचित्रों, दूरदर्शन से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम हिमाचल डायरी व रेडियो के लिए हिम बीट्स जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट लिखने के साथ-साथ अपनी मधुर आवाज भी दी। संपादक नर्वदा कंवर 7 अक्तूबर, 1995 को उप-संपादक के पद पर नियुक्त हुईं थीं और 28 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
अधीक्षक ग्रेड-2 लेख राम 15 फरवरी, 1997 को लिपिक पद पर नियुक्त हुए और 27 वर्ष से अधिक समय तक विभाग को बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। दफतरी पद से सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह 22 जुलाई, 1986 को विभाग में नियुक्त हुए और 38 वर्ष तक सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Previous

जनता को गुमराह न करें भाजपा नेता, बताएँ 25 विधायक कैसे बनाएँगे सरकार : धर्माणी

Read Next

कांग्रेस मंत्री को कंगना फोबिया : बिहारी

error: Content is protected !!