Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती कर रहे बागबानों को राहत,अलग से कार्टन की व्यवस्था

News portals- सबकी खबर (शिमला )

सेब कार्टन के दामों में बढ़ोतरी के बीच प्राकृतिक खेती विधि से सेब उगा रहे बागबानों के लिए राहत की बात है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत इन बागबानों को अगल से कार्टन की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य इकाई द्वारा बागबानों से कार्टन की डिमांग मांगी गई है।राज्य इकाई के पास बागबानों से डिमांड आना शुरू हो गई है।बागबानों की डिमांड को देखते हुए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य इकाई द्वारा बागबानों के लिए अलग से कार्टन उपलब्ध करवाया जाएगा।बताया जा रहा है कि प्राकृतिक खेती कर रहे बागबानों को मार्केट से कम दाम पर कार्टन उपलब्ध करवाया जाएगा।

हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि प्राकृतिक खेती करने वाले बागबानों को कहां पर कार्टन मिलेगा। कार्टन की पूरी डिमांड आने के बाद ही बागबानों कार्टन उपलब्ध करवाने के लिए मेकेनिज्म तैयार करवाया जाएगा। प्रदेश में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के लिए मंडियों में अलग से यार्ड की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए भी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य इकाई की ओर से तैयारियां शुरू की जा रही है। फिलहाल प्रदेश की दो मंडियों में पायलट आधार पर यह व्यवस्था की जाएगी। इनमें सोलन और शिमला की दो मंडियां है। इनमें प्राकृतिक खेती के यार्ड शुरू करने के लिए टेंडर कर दिए गए हैं, जल्द ही मंडियों में प्राकृतिक खेती के यार्ड बन जाएंगे, जहां पर सिर्फ प्राकृतिक खेती विधि से तैयार किए गए उत्पाद ही बिकेंगे।गौरतलब है कि प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए और टिकाऊ खेती के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसे और रफ्तार देने के लिए प्राकृतिक उत्पादों के मार्केटिंग पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। (एचडीएम)

Read Previous

शिलाई की कांग्रेस महिला, मंडल की आम बैठक

Read Next

हिमाचल को 194.35 करोड़ ,राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत मिलेगी ग्रांट, केंद्र ने दी स्वीकृति

error: Content is protected !!