Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महिला संगठक रीना पुंडीर को बनाया

News portals-सबकी खबर (शिमला  )

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महिला संगठक रीना पुंडीर को बनाया है। रीना पुंडीर की नियुक्ति ज्योति खन्ना के स्थान पर की गई है। रीना पुंडीर बिलासपुर से संबंध रखती हैं और वर्ष 2013 में कांग्रेस सेवादल में शामिल हुईं। इससे पहले पुंडीर प्रदेश मेजर सेवा सुरक्षा दल हिमाचल कांग्रेस सेवादल, पूर्व जिला उपाध्यक्षा महिला कांग्रेस जिला बिलासपुर, ब्लाक महिला सेवादल संगठक झंडूता, इंटक की सचिव और वर्तमान में ग्राम पंचायत जेजवीं, विकास खंड झंडूता जिला बिलासपुर की प्रधान हैं।

रीना पुंडीर शांफ इंडिया कराटे में थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट हैं, साथ ही इन्हें खेल के क्षेत्र में ‘लाला जगत नारायण’ अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने रीना पुंडीर की नियुक्ति पर बधाई दी है। रीना पुंडीर ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव  केसी वेणुगोपाल, सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई और  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नियुक्ति के लिए आभार जताया है।

 

Read Previous

सिरमौर पुलिस की पीओ सेल नाहन की टीम ने एक और उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

Read Next

चौथे नवरात्र पर भक्तों ने लिया माता का आशीर्वाद; मंदिर में कोविड-19 के नियमों की हो रही पूरी पालना, सेनेटाइजर व थर्मल स्कैनिंग से परिसर में एंट्री

error: Content is protected !!