Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बुधवार को रिकॉर्डतोड़ संख्या,कांगड़ा जिले में एक ही दिन में 13 नए मामले

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बुधवार को रिकॉर्डतोड़ संख्या सामने आई है। प्रदेश में एक ही दिन में 14 नए मामले आए। इनमें जहां 13 अकेले कांगड़ा जिले के हैं, वहीं महामारी से अब तक अछूता रहा कुल्लू जिला भी अब इस सूची में शामिल हो गया है। कुल्लू के आनी के कुठेड़ गांव का एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है, जो 18 मई को मुंबई से लौटा था।  मुंबई से लौटते ही उसे ढालपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आईसोलेशन पर रखा है। वहीं कांगड़ा जिले के सभी 11 लोग भी 18 मई को ही मुंबई से लौटे थे, जिन्हें परौर स्थित अस्थायी आईसोलेशन सेंटर में रखा गया था।

अब इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट कर दिया गया है। देर शाम को दो और पॉजिटिव मामले आए। उपमंडल जयसिंहपुर का 41वर्षीय कोरोना संक्रमित 18 मई को चेन्नई ट्रैन से पठानकोट पहुंचा था। वर्तमान में व्यक्ति ज्वालामुखी संस्थागत क्वारंटीन पर है। इसके साथ ही जिले के अप्पर खैरा का दिल्ली से लौटा 55 वर्षीय चालक भी पॉजिटिव पाया गया है।  14 नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में अब तक 106 मामले संक्रमण के आ चुके हैं, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 51 हो गई है और 52 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।


कांगड़ा जिला में सामने आए सभी 13 मरीज मुंबई से ट्रेन के माध्यम से कांगड़ा पहुंचे थे। 19 मई को स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल जांच के लिए टांडा अस्पताल भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट बुधवार को सुबह चार बजे के बाद आना शुरू हुई। पहले चरण में सुबह लगभग साढे़ चार बजे पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें धर्मशाला उपमंडल के झियोल गांव से मां-बेटा और उनकी बहू शामिल है। इसके अलावा लंबागांव की महिला और ज्वालामुखी उपमंडल का एक  पुरुष शामिल है।

दूसरे चरण की रिपोर्ट साढे़ 11 बजे के बाद आई, जिनमें कांगड़ा जिले के छह और लोग पॉजिटिव निकले। इनमें सारीमोलग गांव से पति-पत्नी और उनकी 11 साल की बेटी शामिल है। इसके अलावा चढ़ियार के 21 वर्षीय युवक और लंबागांव की आठ साल की बच्ची पॉजिटिव आई है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को बैजनाथ कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि आनी का संक्रमित युवक ढालपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में ही भर्ती है।


पॉजिटिव युवक के साथ आए अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
कुल्लू जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। संक्रमित युवक आनी के कुठेड़ गांव का है। युवक मुंबई ईस्ट के कांदीवली में एक होटल में काम करता था। वह मुंबई से दस लोगों के साथ ट्रेन के जरिये ऊना पहुंचा था। 18 मई को नौ अन्य लोगों के साथ उसे एचआरटीसी बस से कुल्लू लाया गया। बजौरा में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैंपल लिए गए। सभी दस लोगों को ढालपुर स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में आईसोलेशन में रखा था। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में आनी का एक 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

इसे कोविड केयर सेंटर के आईसोलेशन वार्ड में पहले से अलग रखा गया है। कुल्लू पहुंचने के बाद किसी भी व्यक्ति से सीधे संपर्क में नहीं आया है। यहां रखे अन्य सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर सभी व्यक्तियों के पुन: सैंपल लिए जाएंगे। ऊना से कुल्लू आई बस के चालक-परिचालक पहले ही क्वारंटीन कर दिए गए थे।

Read Previous

पांवटा साहिब के कंटेनमेंट जोन के लोग आजकल कंट्रोल रूम में फोन कर अजीबोगरीब डिमांड कर रहे।

Read Next

एनएसएस व एनसीसी स्वयंसेवकों को कोरोना महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने पर किया सम्मानित

error: Content is protected !!