Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 7, 2024

पावन यमुना कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई रैली को राम कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज सुबह मनभावन यमुना, पावन यमुना कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली उपमंडलाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब से पांवटा बाज़ार होते हुए वाई प्वाइंट तथा वापिस यमुना घाट पहुंची।उपायुक्त के नेतृत्व में इस रैली में एनएसएस, एनसीसी व स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों व अध्यापकों तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित अधिकारी व कर्मचारियों तथा नगर परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों ने भाग लिया।बच्चों ने इस रैली के दौरान “बिना नदी जीवन बदहाली, नदी से आती है हरियाली ‘अपने अंदर जोश भरो, यमुना को अब साफ करो’ अब हमने यह ठाना है, यमुना को बचाना है”

जैसे विभिन्न नारों के साथ स्थानीय लोगों को जागरूक किया तथा सभी को इस अभियान में भाग लेने को प्रेरित किया। उपायुक्त के नेतृत्व में रैली में भाग ले रहे लोगों द्वारा यमुना घाट पर पहुंच कर साफ़ सफ़ाई की गई है।उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पांवटा साहिब में दो दिवसीय नदी उत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत आज पांवटा साहिब में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस के उपरांत यमुना घाट पर साफ़ सफ़ाई की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि यमुना किनारे लगने वाली सभी पंचायतों में आज साफ़ सफ़ाई की जा रही है। इसके साथ ही जिला से सभी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ,

ताकि सभी को नदी बचाओ अभियान के लिए प्रेरित किया जा सके।उन्होंने कहा कि भविष्य में नदी किनारे कूड़ा नहीं फेंका जाए, यह केवल डंपिंग यार्ड या चिन्हित क्षेत्रों में डाला जाए, जहाँ इसकी प्रोसेसिंग हो सके। नदी में पूजा सामग्री प्रवाहित करने के लिए क्षेत्र चिन्हित किए जाएंगे|उन्होंने कहा कि नदियाँ जीवनदायिनी है, नदियों के किनारे मानव सभ्यता का जन्म हुआ है और मानव सभ्यता नदियों के आसपास फली-फूली और विकसित हुई है। इसलिए भी नदियों का संरक्षण अति आवश्यक है।

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उप अध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व नगरपालिका के पार्षद, उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, उप तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.एस. बेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Read Previous

अनाथ या अर्ध अनाथ हुए बच्चों के लिए किया गया विशेष शिविर का आयोजन

Read Next

चालू वित वर्ष के दौरान सडको, पुलां तथा भवनों के निर्माण पर व्यय की जा रही 25 करोड रूपये की राशि

error: Content is protected !!