Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 14, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वप्रिय के उद्देश्य से देश को आगे ले जा रहे हैं : बिंदल

News portals-सबकी खबर (सोलन )  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोलन शहर से भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। उनके साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विशेष रूप में उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और इसको भाजपा मंडल स्तर पर एक उत्सव की तरह मना रही है आज पूरे प्रदेश भर में हमारे गणमान्य नेतागण महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं और कार्यकर्ताओ में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला है।बिंदल ने कहा दुनिया भारत में विश्वास करती है और विश्व को भारत पर भरोसा है और भारत को नरेंद्र मोदी पर। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वप्रिय के उद्देश्य से देश को आगे ले जा रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से आतंकवाद पर प्रहार अभी भी देश भुला नहीं है। धारा 370 हटी एक भारत एक संविधान लागू किया गया यह दिखाता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति कितनी सुदृढ़ है।
रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है, सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है, सीमाओं पर रिकॉर्ड नई सड़कों और पुलों का निर्माण हुआ है। सीरिया ,लीबिया ,यमन ,सुदान, नेपाल और अफगानिस्तान से 19000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित घर लाया गया। कोविद महामारी में पूरे विश्व से 2.97 करोड़ लोगों को घर लाए। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया है, आज से पहले कभी भी ऐसा नहीं हो पाया है।

Read Previous

मुख्यमंत्री ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया

Read Next

केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा भारत भ्रमण की अनूठी पहल, ‘सांसद भारत दर्शन’ का दूसरा चरण शुरू

error: Content is protected !!