Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

सोनिया गांधी को समन भेजने के खिलाफ प्रदर्शन में थीं शामिल, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लीं प्रतिभा सिंह

News portals -सबकी खबर ( शिमला ) 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया। उन पर दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई उस समय हुई, जब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन भेजने के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल थीं। उनके साथ अन्य सांसदों को भी पुलिस हिरासत में लेकर विरला मंदिर पुलिस थाने ले आई। यहां सभी से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को समन भेजे थे। उन्हें ईडी के समक्ष पेश होना था। कांग्रेस ने इस पूछताछ के खिलाफ देश भर में आंदोलन का ऐलान किया था। सोनिया गांधी से ईडी ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। इसके विरोध में अन्य राज्यों की तरह ही दिल्ली में भी प्रदर्शन हुआ और इसमें कांग्रेस के सांसद शामिल रहे। इन सांसदों पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

इस दौरान कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बार-बार समन भेज कर मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Previous

प्रदेश के गांवों में विस्तारीकरण पर सीएस ने दिए निर्देश ,दूरसंचार कनेक्टिविटी में लाएं तेजी

Read Next

प्रदेश के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सिरमौर की पांचो वि0स0 में आयोजित होंगे कार्यक्रम – डॉ सैजल

error: Content is protected !!