Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

देश में महिलाओं विशेषकर दलित महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस प्रदर्शन किया

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को देश में महिलाओं विशेषकर दलित महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में यहां धरन-प्रदर्शन किया। यह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से नाज तक किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश में बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार व जघन्य अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में आज कानून का कोई डर नहीं रहा है। उन्होंने हाथरस में बेटी के साथ हुए घोर अपराध पर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यूपी में उस दलित बेटी के साथ बहुत अन्याय हुआ है।

कांग्रेस उस बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष कर दलित परिवार की बेटियों और महिलाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार, हवस का शिकार बना कर उनकी हत्याएं तक की जा रही हैं और सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।  राठौर ने कोटखाई में गुडि़या हत्याकांड की जांच पुनः करवाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

Read Previous

विश्व के सबसे बड़ा देव समागम यानी कुल्लू दशहरा उत्सव इस बार सूक्ष्म तरीके से मनाया गया

Read Next

आईएएस प्रोबेशनर ने शूलिनी मंदिर में महिलाओं के हवन पर लगी पाबंदी हटाई

error: Content is protected !!