Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

महिला को डायन कहने वाले दस लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News portals-सबकी खबर 
उपमंडल भोरंज में एक बुजुर्ग महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाने वाले दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।जमानत के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। सरकाघाट उपमंडल में भी बीते वर्ष इस तरह का मामला सामने आ चुका है। वहां भी एक बुजुर्ग महिला का मुंह काला कर गांव में घुमाने पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
अब हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल में 69 वर्षीय वृद्ध महिला को तंग करने का मामला सामने आया है। वृद्ध महिला ने भोरंज पुलिस थाने में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने लड़के के साथ गांव में रहती हैं।
वर्ष 2007 से उन्होंने इस गांव में रहना शुरू किया है। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि वह और उनका बेटा इस गांव में रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें जादू टोना करने वाली कहते हैं। जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
गत दिवस कुछ लोग उन्हें मारने के लिए दौड़े तो वह अपने कमरे में चली गईं। बेटा किसी काम के चलते घर से बाहर गया था। एसएचओ भोरंज छोटाराम चौधरी ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उसके बाद इन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। अगर भविष्य में दोबारा बुजुर्ग महिला को तंग किया गया तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read Previous

आसमानी बिजली से चंबा में तीन लोगों की मौत

Read Next

पांवटा साहिब के नगर परिषद की आगामी चुनाव केे लिए 7 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित

error: Content is protected !!