Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं,’महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपने साकार करने को देशवासी एकजुट हो आगे बढ़ें

News portals-सबकी खबर (नेशनल डेस्क ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए देशवासी एकजुट होकर आगे बढ़ें। भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।” मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल फतह अल सीसी इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं।गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता, सांस्‍कृतिक विविधता, आत्‍मनिर्भरता, नारी सशक्तीकरण और नए भारत के उदय का प्रदर्शन किया जायेगा। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

Read Previous

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर हमीरपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Read Next

सिरमौर :अदरक के उचित दाम ना मिलने से गिरिपार के किसान हताशा

error: Content is protected !!