Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

गिरिपार को जनजातीय दर्जे की मांग को चरम तक पहुंचाने के लिए लोगों ने किया बलदेव तोमर का धन्यवाद

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर तथा केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ अमीचंद कमल आदि का बुधवार को संगड़ाह में विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गिरिपार को अनुसूचित जनजाति दर्जे की दशकों पुरानी मांग को लेकर हिमाचल सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृत दिलाने के लिए समिति की स्थानीय इकाई, व्यापार मंडल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन लोगों का धन्यवाद किया।

बुधवार सांय संगड़ाह पहुंचने पर उक्त नेताओं का मालाओं के साथ अभिनंदन किया गया और हाटी समिति तथा भाजपा के समर्थन में जनकर नारेबाजी की गई। इस दौरान हाटी समिति महासचिव कुंदन शास्त्री, समिति के पहले अध्यक्ष डॉ रूप कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर व पूर्व बीडीसी सदस्य हीरापाल शर्मा सहित कईं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हाटी समिति पदाधिकारियों ने कहा कि, हिमाचल सरकार द्वारा भेजी गई गिरिपार संबंधी प्रपोजल को आरजीआई द्वारा स्वीकार किया जा चुका है। गौरतलब है कि, वर्ष 1967 में साथ लगते तत्कालीन यूपी के जौंसार क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति दर्जा दिए जाने के बाद से लगातार गिरिपार वासी भी जनजातिय दर्जे की मांग कर रही है और तब से हर विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान करीब 150 पंचायतों मे यह मुद्दा जोर पकड़ता है।

Read Previous

अम्बेडकर से संबंधित स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है: सिकंदर

Read Next

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व भाजयुमो अध्यक्ष ने लोकसभा व पंचायत चुनाव मे कांग्रेस की करारी हार की याद दिलाई

error: Content is protected !!