Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

प्रदेश के लोग आदेशों का पालन करें, सख्ती के लिए न करें मजबूर : डीजीपी बोले

News portals-सबकी खबर (शिमला )

सैकड़ों हिमाचली युवाओं के चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे शहरों में फंसे होने के बाद लोगों की परेशानी के बीच प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने एक वीडियो के जरिये बड़ी अपील की है। कहा कि लॉकडाउन को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून और प्रदेश सरकार ने आईपीसी के तहत कर्फ्यू के आदेश जारी किए हैं। इनका उल्लंघन करने पर जेल हो सकती है। आदेशों का पालन करें और पुलिस को सख्ती करने पर मजबूर न करें। मरडी ने कहा कि आज का समय मुश्किल का समय है। लोगों को स्वहित कम, देशहित ज्यादा और लोक हित सबसे ज्यादा सोचना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य जैसी जरूरत की सेवाओं में लगे सभी लोगाें के साथ कुछ न कुछ परेशानी पेश आ रही है। बावजूद इसके वह प्रदेश के लोगों, देश और दुनिया को बचाने के लिए दिन-रात जुटे हैं। कहा कि उनकी दोनों बेटियां अमेरिका में फंसी हैं, जिनसे वह सुबह और शाम दो बार बात करते हैं।

दिन भर हिमाचल में कानून व्यवस्था ठीक रखने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में उन लोगों को थोड़ा संयम बरतना चाहिए, जिनके बच्चे पड़ोसी राज्यों में हैं। कहा कि कुछ लोग प्रदेश में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गृह मंत्रालय का साफ आदेश है कि जो जहां है वहीं रहें। दिल्ली और चंडीगढ़ में हिमाचल भवन को हिमाचलियों की मदद के लिए खोल दिया गया है।


इंसानियत में कमी की वजह से बंद हुए मंदिर के कपाट
मरडी ने कहा कि कुछ लोग चिंता जता रहे हैं कि मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों को बंद कर दिया गया है। ऐसा नहीं है, बल्कि इसे ऐसे देखना चाहिए कि भगवान ने अपने कपाट खुद बंद किए हैं, क्योंकि इंसान में इंसानियत की कमी आ गई है। वह सिर्फ अपने बारे में सोच रहा है। लोग जिस दिन अपनी बजाय समाज, देश और दुनिया की फिक्र करते हुए सरकार के आदेशों का पालन करेंगे। उस दिन भगवान अपने कपाट खुद खोल देंगे और कोरोना भारत ही नहीं, दुनिया से गायब हो जाएगा।

Read Previous

कर्फ्यू के बीच विशेष पास और पैदल लोग अब एक से दूसरे जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे |

Read Next

16 वर्षीय आशीष की करंट लगने से एक किशोर मौत

error: Content is protected !!