Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 16, 2024

जनता अब कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली: जयराम ठाकुर/…सीएम ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत सराहां में जनसभा को संबोधित।

न्यूज पोर्टल्स: सबकी खबर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र नहीं देशद्रोहियों को मजबूत करना चाहती है। जो कांग्रेस पार्टी  के घोषणा पत्र से स्पष्ट होता है। जहां उन्होंने देशद्रोह पर अंकुश लगाने वाले कानून तथा सेना की शक्तियों को कम करने की बात कही है।  मुख्यमंत्री आज  शिमला संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत सराहां में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी के  ऐसे वायदों से सेना का मनोबल गिरेगा। कश्मीर में पत्थरबाजों एवं देशद्रोहियों के हौसले बढेंगे जो की राष्ट्र हित में नही है। उन्हांने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को कुशल एवं मजबूत नेतृत्व दिया। आज विश्व में देश का नाम ऊंचा हुआ है। भारत कांग्रेसमुक्त हो रहा है। केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनना तय है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष की पार्टियों के नेता प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। जो की पूरे नहीं होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जनता ने ठनरेंद्र मोदी को ही पुनः प्रधानमंत्री बनाने का मन फिर से बनाया हैं। कांग्रेस पार्टी ने देश में 50 वर्ष से अधिक समय तक शासन किया, पर देश की छवि को मजबूत नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता कांग्रेस के झांसे में अब नहीं आने वाली है,


मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं शुरू की हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर आयुष्मान भारत से देश की 50 करोड़ आबादी को 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज संभव हुआ है।वहीं, दूसरी ओर केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना से करोड़ों परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन के कारण रसोई के धुएं से छुटकारा मिला है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता चुनाव के दौरान टिकट लेने के लिए आपस में उलझते थे लेकिन इस बार हालात विपरित है। अपनी हार के भय से कांग्रेस के दिग्गज नेता भी टिकट नहीं ले पाए।  उन्हिंने कहा ऐसे में वे टिकट के लिए एक-दूसरे को धकेलने का प्रयास करते रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई प्रत्याशी कहते हैं कि वे अपनी इच्छा से नहीं बल्कि हाईकमान के आदेश को पूरा करने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल पहले सेना में कार्यरत थे, लेकिन दुर्भाग्य है कि वो अब उस पार्टी के नेता एवं प्रत्याशी हैं जो सेना की कार्रवाई का सबूत मांगती हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि जिला सिरमौर को संवारने के लिए प्रदेश भाजपा सरकार वचनबद्ध है। उन्हांने कहा कि सिरमौर से संबंध रखने वाले भाजपा प्रत्याशी युवा नेता सुरेश कश्यप जनता की आकांक्षाओं को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि पच्छाद क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में सुरेश कश्यप को ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं। ताकि केन्द्र में फिर एक बार मोदी सरकार बन सके और विकास की गति  में और तेजी आ सके।

इस अवसर पर निवर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, शिमला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप, भाजपा नेता बलदेव भंडारी, विनय कुमार समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Previous

साईं विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्यामपुर में ऋतिक कोहली रहे प्रथम/…स्कूल का 12वीं का परिणाम 96 फीसदी रहा ।

Read Next

पांवटा शिलाई मार्ग पर टैम्पो व टिप्पर की टक्कर में 2 घायल।

error: Content is protected !!