Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

पांवटा साहिब कांग्रेस ने लगाया आरोप; कहा, राजनीतिक पहुंच वाले हर रोज खोल रहे दुकानें

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

जिलाधीश सिरमौर के आदेशों के अनुसार जिला के बाजार की दुकानों को खोलने के आदेश दिए गए है जिनमें दुकानों के बाहर लाल व हरे रंग के निशान लगाए गए है। उसका पांवटा साहिब में सही ढंग से पालन नही हो रहा है। यह आरोप पांवटा साहिब कांग्रेस ने लगाया है। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष विवेक धीमान, शिव कुमार और कर्मवीर सिंह आदि ने बताया कि पांवटा साहिब मे ऐसे माहौल में भी राजनीति चरम पर है।

बहुत से दुकानदार जो राजनीतिक पहुंच वाले है वे हर रोज अपनी दुकानें खोल रहे है और प्रशासन के नियमों को ठेंगा दिखा रहे है। जो बीज की दुकानें है जिसमें खेती का समान जैसे चारा, ज्वार, बाजरा की दुकानें को हर रोज खोलने के आदेश जारी किए जाए जिससे किसान समय पर उसकी फसल लगा सके।

कांग्रेस का कहना है कि रेहड़ी वालो के लिए उचित व्यवस्था प्रशासन करें। रेहड़ी-फड़ी वालों को कोरोना महामारी की वजह से वैसे ही मार पड़ रही है और इस महामारी के बीच अपना जीवन दांव ओर लगा कर रेहड़ी लगा रहे हैं। ऐसे समय में प्रशासन को उनके लिए स्पष्ट एवम सही व्यवस्था करनी चाहिए। यदि मैदान मे ही रेहडि़यां लगानी है तो वहां पर टैंट और पानी की उचित व्यवस्था प्रशासन करें।

Read Previous

बिलासपुर विधायक ने कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पांन्स फंड के लिए भेंट किए एक करोड़ 16 लाख 59 हजार 268 रुपए

Read Next

सरकार की गाइडलाइंस संग शुरू होगा सार्वजनिक परिवहन

error: Content is protected !!