Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

चुने गए विधायकों को ही मुख्यमंत्री चयन करने का अधिकार,हाईकमान को भेजा पत्र

News portals-सबकी खबर (शिमला)

प्रदेश में हुए  विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने से पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के एक गुट ने हाईकमान को पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि 8 दिसंबर को मतगणना के बाद चुने गए विधायकों को ही मुख्यमंत्री का चयन करने का अधिकार दिया जाए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को भेजे पत्र से हिमाचल में कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है। इस पूरे घटनाक्रम को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से रोकने से जोड़ा जा रहा है। बीते कई वर्षों से कांग्रेस की राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। इस बार का विधानसभा चुनाव पहले से अलग है। वीरभद्र सिंह के रहते प्रदेश कांग्रेस में किसी अन्य नेता का कद नहीं बढ़ सका। अब वीरभद्र सिंह की जगह उनकी पत्नी और बीते वर्ष मंडी संसदीय सीट से उपचुनाव जीतकर सांसद बनी प्रतिभा सिंह के हाथ में कांग्रेस की कमान है। वीरभद्र के मुख्यमंत्री रहते बतौर पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने संगठन में अपनी पैठ गहरी की है। वीरभद्र और सुक्खू के बीच बीती सरकार के समय खूब वाक युद्ध चला था। अब सुक्खू को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऐसे में अगर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल जाता है कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। इसको लेकर पार्टी हाईकमान को खूब कसरत करनी पड़ेगी।प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले जिला कांगड़ा के कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पार्टी के लिए पहेली बनी हुई है। इन नेताओं ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस के भीतर जारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में जिले के नेताओं के कोई बयान अभी तक नहीं आए हैं। न ही जिले के किसी नेता ने प्रतिभा सिंह या सुखविंद्र सुक्खू के पास हाजिरी लगाई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबियों में शामिल चौधरी चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, केवल सिंह पठानिया अभी तक शांत दिख रहे हैं। पूर्व मंत्री दिवंगत जीएस बाली के पुत्र रघुवीर बाली सहित अजय महाजन, संजय रत्न और आशीष बुटेल की गतिविधियां भी अभी तक अपने निर्वाचन क्षेत्रों तक ही सीमित हैं। सूत्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद ही जिला कांगड़ा के नेता अपनी दिशा तय करेंगे।

Read Previous

प्रगतिशील किसान की नईं तकनीक एक ही पौधे से उगा सकते हैं विभिन्न सब्जिये

Read Next

कश्मीरी विलो के पेड़ों से हरा-भरा होगा लाहौल-स्पीति,वन विभाग ने किया डेढ़ लाख निशुल्क पौधे देने का निर्णय

error: Content is protected !!