Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

सिविल सप्लाई कारपोरेशन के डिपुओं में आज से प्याज मिलना शुरू |

News portals-सबकी खबर (शिमला )

सरकारी प्याज की खेप शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर व सोलन पहुंच गई है। सोमवार से सिविल सप्लाई कारपोरेशन के डिपुओं में प्याज मिलना शुरू हो जाएगा। शिमला में रविवार को भी डिपो में प्याज मिलने की सूचना है। यह प्याज तुर्की व मिस्र का है, जो पूरी तरह लाल है।  इस लाल प्याज का मूल्य अभी भी मार्केट में 70 से 80 रुपए प्रति किलो ही है, जबकि अफगानी प्याज का रेट मार्केट में 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। सूचना के अनुसार रविवार को प्रदेश के चार स्थानों पर प्याज पहुंचा और मंडी में सोमवार को इसकी खेप पहुंच जाएगी। दो महीने से सरकार प्याज मंगवा रही है, अंततः यह प्याज पहुंच गया है।  बताया जाता है कि प्याज केवल सिविल सप्लाई के डिपुओं में ही मिलेगा और दूसरे सहकारी संस्थाओं के डिपुओं में यह नहीं दिया जाएगा। लिहाजा शहरी क्षेत्रों तक ही इसकी सप्लाई सीमित रहेगी। वहीं सिविल सप्लाई के होलसेल गोदामों में भी यह उपलब्ध होगा। रविवार को शिमला में डिपुओं में 68 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज दिया गया है, लेकिन सोमवार से इसकी कीमत में चार रुपए की कमी हो सकती है। सिविल सप्लाई इसे 64 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचने की तैयारी में है।

हिमाचल में 72 डिपो

हिमाचल में सिविल सप्लाई के 72 डिपो हैं, जिनमें से शहरी मे मौजूद डिपुओं में ही प्याज मिलेगा। शिमला शहर के लिए 219 क्विंटल प्याज पहुंचा है। वहीं, प्रदेश के लिए सरकार ने 120 मीट्रिक टन प्याज मंगवाया था, जो पहुंचना शुरू हो चुका है।

मंडी में आज हो सकता है सप्लाई

मंडी शहर के लिए भी प्याज की खेप सोमवार को पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा दूसरे शहरों में भी एक-दो दिन में प्याज की सप्लाई कर दी जाएगी। अभी यह तय नहीं हो सका है कि एक व्यक्ति को कितना प्याज दिया जाएगा, क्योंकि प्याज जल्दी खराब हो जाता है और इसके यहां तक पहुंचने में भी समय लगा है। इसलिए सरकार ऐसा नहीं चाहेगी कि उसे नुकसान हो, क्योंकि आम जनता को महंगी कीमतों से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्याज मंगवाया गया है।

Read Previous

हैल्थ मंडी की टीम 13 रनों से विजयी रही।

Read Next

घर के समीप संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया मामला |

error: Content is protected !!