Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा में एक हजार करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे-वीरेंद्र कंवर

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में  वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग एक हजार करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे, जिस पर 250 लाख कार्य दिवस अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह विचार ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राज्य स्तरीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा हिपा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किए।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 में अब तक मनरेगा के अंतर्गत 158 लाख कार्य दिवस अर्जित किए जा चुके हैं, जिस पर लगभग 550 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक एक लाख 66 हजार कार्य आरंभ किए जा चुके हैं, जिसमें से एक लाख 22 हजार कार्य प्रगति पर है तथा 44 हजार 603 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी अधिकारियों को गांव से गरीबी खत्म करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है तथा अधिकारियों को पंचायत वार एक साल पांच बड़े काम करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना आवश्यक है, जिससे एक साल में पंचायत के 25 कामों को पूर्ण किया जा सके तथा साल के अंत में इसका आकलन कर सर्वश्रेष्ठ विकास खंड को सम्मानित भी किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष 100 पंचवटी पार्कों का निर्माण मनरेगा कंवरजेंस से किया जा रहा है तथा प्रदेश में 166 सरकारी प्राथमिक पाठशालाओं का चयन किया गया है, जिन्हें विकसित करके आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी संबद्ध विभागों के साथ अभिसरण करके अगले वर्ष 300 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे तथा सभी पंचायतों में जीआईएस प्लांनिग लागू की जाएगी।

Read Previous

पंचायत प्रधान द्वारा महिलाओं के जागरूकता व मनोरंजन के उद्देश्य से पहली बार महिलाओ की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Read Next

प्रदेश के राशन डिपो में अब हर माह सस्ती आधा किलो ब्रांडेड चाय पत्ती भी मिलेगी।

error: Content is protected !!