Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 12, 2024

5,6 जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल में पांच और छह जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। आठ जुलाई तक प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप भी खिली। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है।

भुंतर में 35.6, बिलासपुर 35.0, हमीरपुर 34.8, सुंदरनगर 34.6, भुंतर 35.6, चंबा 34.2, कांगड़ा 34.4, सोलन 33.0, नाहन 31.1, धर्मशाला 29.6, कल्पा 27.5, शिमला 25.4, केलांग 25.3 और डलहौजी में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी कमी नहीं आने से रात को भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 26.5, हमीरपुर 23.7, बिलासपुर 23.5, कांगड़ा 21.6, मंडी 20.1 और शिमला 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


चंडीगढ़ में मौसम खराब, आधे रास्ते से लौटी हेली टैक्सी
वहीं, चंडीगढ़ में खराब मौसम की वजह से गुरुवार को दो सवारियां लेकर शिमला आ रही हेली टैक्सी को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। हेलीकॉप्टर के शिमला नहीं पहुंचने से दोपहर बाद शिमला और धर्मशाला के बीच होने वाली उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं। प्रदेश में करीब तीन माह बाद 22 जून से हेली टैक्सी सेवा शुरू हुई है। शिमला और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में छह दिन और भुंतर-धर्मशाला के लिए शिमला से तीन-तीन दिन उड़ानें तय की गई हैं। शिमला और चंडीगढ़ के बीच रविवार को छोड़कर शेष छह दिन हेली टैक्सी की सेवा दी जा रही है। सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से हेली टैक्सी उड़ान भरती है और साढ़े दस बजे शिमला पहुंचती है।

दोपहर एक बजकर पंद्रह मिनट से शिमला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान होती है। शिमला-भुंतर के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को सेवा दी जा रही है। शिमला से 10:50 बजे उड़ान तय है और 11:40 बजे भुंतर में लैंडिंग होती है। भुंतर से शिमला के लिए 12 बजे उड़ान होती है और शिमला में 12:50 बजे लैंडिंग होती है। शिमला-धर्मशाला के बीच मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हेली टैक्सी चलती है। शिमला से 10:50 बजे उड़ान होती है और 11:45 बजे लैंडिंग होती है। धर्मशाला से शिमला के लिए उड़ान 12:05 बजे और लैंडिंग एक बजे होती है।

Read Previous

जिला रेड कॉस सोसाईटी की एक एम्बुलैंस की निलामी हेतू निवदाएं आमंत्रित |

Read Next

हिमाचल प्रदेश में अब 100 फीसदी क्षमता के साथ बसें दौड़ेंगी

error: Content is protected !!