Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

शुक्रवार को एक साथ 32 नए मामले सामने आए , इनमें सबसे ज्यादा 14 मामले हमीरपुर जिला में सामने आए हैं।

News portals-सबकी खबर (शिमला)

प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढते ही जा रहे है | कोरोना की अपडेट  शुक्रवार को एक साथ 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 14 मामले हमीरपुर जिला में सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कांगड़ा में आठ नए मामले सामने आए हैं और ये सभी दिल्ली से प्रदेश में लौटे हैं। इसके अलावा सोलन में भी आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बिलासपुर में भी दो संक्रमित मिले हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आने से कांग्रेस पार्टी को राहत मिली है। प्रदेश में इन मामलों के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 627 तक पहुंच गई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

हिमाचल में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 223 तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि प्रदेशभर से कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 1609 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सबसे ज्यादा 334 सैंपल कांगड़ा से लिए गए थे। सोलन जिला के 285, चंबा जिला के 253 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसके अलावा जिला बिलासपुर के 23, चंबा के 62, हमीरपुर के 198, किन्नौर का शुक्रवार को कोई भी सैंपल नहीं भेजा गया। कुल्लू के 67, लाहुल से पांच सैंपल भरे गए। इसके अतिरिक्त जिला मंडी के 98,  शिमला के 174, सिरमौर जिला के 70 और ऊना जिला के 137 सैंपल जांच के लिए भरे गए थे। इनमें से खबर लिखे जाने तक 1097 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके अलावा 512 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी थी। हिमाचल में अब तक कुल 60 हजार 814 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 59 हजार 675 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा 385 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके बाद कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 223 रह गई है। हिमाचल में आठ लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

कोरोना अब तक

कुल सैंपल            60814

कुल नेगेटिव           59675

कुल पॉजिटिव         627

ठीक हुए                 385

पॉजिटिव (माइग्रेटिड)             11

उपचाराधीन            223

कोरोना से मौत         06

Read Previous

21 साल के अंकुश ठाकुर राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्त्व में विलीन,शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

Read Next

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने चीनी समान के पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प लिया

error: Content is protected !!