Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

प्रदेश में हर माह औसतन रेप के 30 मामले, जान-पहचान वाले ही रख रहे बुरी नजर

News portals-सबकी खबर (पालमपुर )

देव भूमि और शांत पहाड़ी प्रदेश में महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों की संख्या  बढऩे लगी है। जहाँ महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में हो रहा इजाफा इसका प्रमाण दे रहा है तो रेप के मामलों में चिंताजनक तौर पर वृद्धि हो रही है। वहीं  दुष्कर्म के अधिकतर मामलों में रिश्तेदार या करीबी जान-पहचान वाले ही संलिप्त पाए जा रहे हैं।

बता दे कि साल 2018, 2019 और 2020 में प्रदेश में सालाना सामने आए रेप के मामलों की संख्या 300 से ज्यादा रही है। साल 2020 के जारी आंकड़े बताते हैं कि रेप के कुल 331 मामलों में से 329 में रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति ही गुनहगार पाए गए। 51 मामलों में पारिवारिक सदस्यों ने रिश्तों को तार-तार किया तो 119 मामलों में दोस्त या फिर शादी करने का झांसा देने वाले संलिप्त रहे।

वही पारिवारिक मित्रों और नौकरी के स्थान पर जानने वाले दुष्कर्म के 159 मामलों में दोषी पाए गए। अगर साल 2020 की बात कि जाए तो साल 2020 में दर्ज किए गए रेप के 331 मामलों में यह भी सामने आया है दुराचारियों की बुरी नजर नाबालिग बेटियों पर है। आंकड़ों के अनुसार कुल 331 दुष्कर्म के मामलों में से 12 से 18 साल तक की 169 बच्चियां दरिंदों का शिकार बनीं।

अधिकतर 18 से 30 साल तक की 78 महिलाओं को भी दुराचारियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। 2020 में 12 साल तक की बच्चियों से रेप के 28 मामले दर्ज किए गए तो 12 से 16 साल तक की उम्र की 91 तथा 16 से 18 आयु वर्ग की 78 लड़कियों से दुराचार के मामले सामने आए। 30 से 45 साल की 53 महिलाएं रेप का शिकार हुई, तो 45 साल से अधिक की चार महिलाओं को भी दरिंदों ने नहीं बख्शा। (एचडीएम)

 

Read Previous

हिमाचल की 294 पंचायतें पंचायत भवनों के लिए जमीन नहीं तलाश पाई

Read Next

प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत ,सक्रिय मामले 1616

error: Content is protected !!