Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 13, 2024

लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास करें अधिकारी-विनय कुमार

News portals-सबकी खबर (नाहन ) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विनय कुमार आज उनके गृह विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी पहुंचे जहां जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित स्वागत किया। विनय कुमार सीधे मां श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके उपरांत दादाहु में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे  उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे तीसरी बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भेजा है जिसके फल स्वरुप आज उन्हें प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मिला है।

विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार जताया। इसी बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी स्मरण किया जिनके कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव बने और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिली।

विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जितने भी विकास के कार्य है उन सब को स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भली भांति अवगत है और उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जाए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य यशपाल चौहान तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद जिंटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।   इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने सम्मानित किया जिनमें रेणुका विधानसभा के सातों जोन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम लोग शामिल हैं।

 

Read Previous

आईसीजेएस परियोजना के कार्यान्वयन में हिमाचल को दूसरा स्थान

Read Next

कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई चुनावी गारंटियां : जयराम ठाकुर

error: Content is protected !!