Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 12884,13 मौतें, 421 नए केस

News portals-सबकी खबर (चंडीगढ़)

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 12884 पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रदेश में 421 नए मरीज आए, जबकि 13 मरीजों की मौत हो गई। अब प्रदेश में मरने वालों की संख्या 211 पर पहुंच गई है। यही नहीं 64 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 49 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे, तो 15 वेंटिलेटर पर सांस ले रहे हैं। हालांकि, रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। शुक्रवार को रिकवरी रेट 60 फीसद को पार कर 62.22 फीसद पर पहुंच गया। 16 जिलों में 421 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 12884 पर पहुंच गया है।

इससे 8016 मरीज ठीक होकर घर लौटे चुके हैं, अब एक्टिव केसों की संख्या 4657 है। जबकि, 11 दिनों में 3654 नए एक्टिव केस मिले हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 194 संक्रमित मिले, जबकि गुरुग्राम में 93, सोनीपत में 35, भिवानी में 24, रोहतक में 15, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 9, पलवल में 8, अंबाला में 7, नूंह में 6, यमुनानगर में 5, जींद में 4, पंचकूला में 2 तथा कुरुक्षेत्र व सिरसा में 1-1 संक्रमित मिला।  राहत की बात यह है कि फरीदाबाद से 238, गुरुग्राम से 226, सोनीपत से 91, अंबाला से 27, यमुनानगर से 14, कुरुक्षेत्र से 12, पलवल से 8, झज्जर से 7, नारनौल से 5, नूंह व सिरसा से 3-3 एवं भिवानी से 2 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

इसके साथ ही हिसार व गुरुग्राम में 5-5, फरीदाबाद में 2 तथा करनाल में 1 मरीज ने दम तोड़ा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 2,41,941 पर पहुंच गया है, जिसमें 2,23,797 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5260 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.44 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 62.22 फीसद है, जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 13 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 9544 पर पहुंच गया है।

Read Previous

शुक्रवार को हिमाचल में मिले 31 कोरोना पॉजिटिव, अब पीडि़तों की संख्या बढ़कर 870 पहुंची

Read Next

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने साधा निशाना, अनुराग ठाकुर भी घेरे में

error: Content is protected !!