Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों का भारत बंद का कोई भी असर देखने को नही मिला-बलदेव तोमर

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों का भारत बंद का कोई भी असर देखने को नही मिला। पिछले लम्बे समय से कांग्रेस व उनके सहयोगी दल भारत बंद के लिए आव्हान कर रहे थे पर वह अपने इस मंसूबो में कामयाब नही हो सके। विपक्षी दलों ने केवल देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। और यह कभी भी किसानों के हित की लड़ाई नही लड़ते बल्कि अपनी जमीन खिसकती देख किसानों की हमदर्द बनना चाहती हैं।


भारत बंद के आव्हान को फ्लॉप करार देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि विपक्षी दल घड़याली आँसू रो रहा हैं। इस देश व प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही हैं मगर उस समय किसानों के हित के लिए कुछ भी नही किया। आज जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने किसानों के हित की बात की ओर उनको सीधा लाभ पहुचा रहे हैं तो विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों में भरम पैदा कर रही हैं।


बलदेब तोमर ने बताया कि किसान समान निधि में करोड़ो किसानों को किसान समान निधि देना एक ऐतिहासिक कदम हैं। और जो कृषि बिल लाया हैं वह पूरी तरह किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह कर रही हैं चाहे वह CAA का मुद्दा हो, तीन तलाक कानून, धारा 370, 35A हो कांग्रेस व विपक्षी दलों ने देश की जनता को हर बार भरम में डाल रही हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज प्रदेश भर में भारत बंद का कोई भी असर देखने को नही मिला। पूरे प्रदेश भर के शहरों में कुछ मुठी भर लोग ही विरोध में देखने को मिले। आज देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस व विपक्षी दलों की राजनीति को समझ गई हैं और उनकी बातों में नही आ रही हैं। अपनी राजनीति जमीन खिसकती देख बोखला रही हैं।

Read Previous

शिलाई व्यापार मंडल के 234 व्यापारियो के हुआ कोविड टेस्ट, तीन व्यापारि पॉजिटिव

Read Next

गांव लगनु के समीप देर रात गहरी खाई में गिरी कार , 2 लोगो की मौत, 2 लोग घायल

error: Content is protected !!