Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 15, 2024

NIT हमीरपुर डायरेक्टर प्रो. विनोद यादव को उनके पद से निष्कासित

News portals-सबकी खबर (हमीरपुर)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT ) हमीरपुर के निदेशक प्रो. विनोद यादव को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है संस्थान में    और अनियमितताएं बरतने पर अब उनकी सेवाएं खत्म कर दी गई है।दरअसल बीते कुछ माह पहले ही उन्हें संस्थान के निदेशक के पद से हटाया गया था।

भर्ती अनियमितताओं को लेकर विवाद के चलते विनोद यादव के खिलाफ जांच चल रही थी।केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार, विनोद यादव के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी। जिनकी जांच चल रही थी। उन्हें पांच साल के लिए निदेशक नियुक्त किया गया था।

बता दें कि 13 जुलाई को एक जांच कमेटी बनी, जिसकी प्राइमा फेसिया जांच में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप कमेटी ने स्वीकार किए हैं।23 मार्च 2018 में विनोद यादव की नियुक्ति हुई थी। उनका कार्यकाल 2023 तक था। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कमेटी की ओर से उन पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।

ऐसे में अब उनके खिलाफ आगामी जांच होगी।विनोद यादव को सेवाओं से मुक्त किया जाता है। अगले तीन महीने तक उन्हें वेतन मिलेगा और इसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त हो जाएगा।इसके साथ ही एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी को आगामी आदेश तक एनआईटी हमीरपुर के निदेशक पद का भी दायित्व सौंपा है।

 

Read Previous

कौलांवालाभूड़ पंचायत घर में बनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

Read Next

कुल्लू में आग लगने से तीन मकान जले

error: Content is protected !!