Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

किसनो के लिए राहत की खबर ,भारतीय खाद्य निगम ने पांवटा साहिब अनाज मंडी में गेहूं खरीद केंद्र शुरू

News portals-सबकी खबर (पांवटा  साहिब)

भारतीय खाद्य निगम ने पांवटा साहिब अनाज मंडी में गेहूं खरीद केंद्र शुरू कर दिया है। केंद्र शुरू होते ही किसानों ने अपनी गेंहू केंद्र में  लानी शुरू कर दी है। गुरुवार को पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने मंडी समीति के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा आदि के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ केंद्र का शुभारंभ किया। एफसीआई इस बार किसानों को 1925 रुपए प्रति क्विंटल गेंहू के दाम दे रहे हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 85 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है। पहले ही दिन एफसीआई के पास 120 क्विंटल से अधिक गेंहू पहंुच चुकी है, जिससे जाहिर हो रहा है कि इस बार भी यहां गेंहू की भारी मात्रा में  आमद होगी।

किसानों को पेमेंट उनके खाते में साथ साथ ऑनलाइन जमा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गेहू  के लिए प्रदेश भर में अव्वल पांवटा दून में एफसीआई ने अपना गेहू  खरीद केंद्र पांवटा अनाज मंडी में  स्थापित कर दिया है। निगम द्वारा इस बार प्रति क्विंटल गेहू  के न्यून्तम मूल्य में 85 रुपए का इजाफा करते हुए 1925 रुपए कीमत रखी है। केंद्र मे इस बार चार झरने लगाए गए हैं, जिससे साफ कर गेंहू ली जा रही है। आने वाले दिनों में अधिक गेंहू आने पर झरनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

बता दे की   पांवटा साहिब दून गेंहू की पैदावार के लिए पूरे प्रदेश में अव्वल रहता है। गत वर्ष यहां पर एफसीआई के पास किसानों ने अपना करीब 8787 क्विंटल गेंहू बेचा था।  मंडी समीति ने इस बार  करीब 15 से 20 हजार क्विंटल गेंहू खरीद की तैयारियां पूरी की है |  पहले दिन एफसीआई के पास नवादा और बहराल से किसान गेंहू लेकर आए हैं। एफसीआई के मैनेजर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पांवटा अनाज मंडी में  किसानों से गेहू  खरीद का कार्य आरंभ किया जा चुका है। पहले दिन उनके पास 120 क्विंटल गेहू  पहुची  है। किसानों को आरटीजीएस के द्वारा पेमेंट की जा रही है। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के चलते किसानों के लिए विशेष सुविधा दे रही है। किसी भी किसान को कर्फ्यू पास बनाने की जरूरत नहीं है। न ही डीज़ल भरने के लिए कोई परमिशन लेनी पड़ेगी।

Read Previous

प्रदेश के 15 हजार अस्थायी शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट सेे बड़ी राहत,नियुक्तियों को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं रद्द

Read Next

धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी क्षेत्र की सेंचुरी में सैकड़ों चमगादड़ों के झुंड,महामारी के दौर में सैकड़ों चमगादड़ दिखने से लोग खौफ

error: Content is protected !!