Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

नालागढ़ :चचेरी ननद ने अपनी भाभी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाटअक्सर होता था लड़ाई झगडा !

News portals-सबकी खबर 

औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत नंड़ गांव में रविवार को जमीनी विवाद के चलते चचेरी ननद ने अपनी भाभी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादस की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का सोमवार को नालागढ़ में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतका व आरोपी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंचायत प्रधान कमला देवी ने पुलिस को सूचना दी  कि कटली गांव में एक महिला सीमा अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी है। मृतका के देवर ने उसे सुबह छह बजे उसके कमरे में अचेत अवस्था में पाया तो उसने पंचायत प्रधान को इसकी सुचना दी। पुलिस थाना रामशहर से थाना प्रभारी रूपलाल  कथानिया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला को  मृत  पाया  प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी जमुना देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जमुना देवी मृतका की रिश्ते में चचेरी ननद लगती है तथा वह अपने मायके में रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि उन दोनों का आपस में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था और बीते शनिवार नौबत खूनी झड़प तक पहुंच गई।

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल के अनुसार जमुना देवी ने खुद कबूल किया कि झगड़े के दौरान सीमा देवी ने उस पर पहले हमला किया था, उसके बाद जवाब में उसने भी डंडे से मारा जिसके कारण  उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जमुना देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मौके से  डंडा भी बरामद किया है। पुलिस थाना में सुखदेव सिंह ने इस सबंध में बयान दर्ज करवाया है कि आरोपी जमुना देवी व मृतका सीमा का आपस में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। एसपी बददी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Read Previous

हिमाचल :हमीरपुर की कोरोना संक्रमित महिला की आईजीएमसी शिमला मे मौत ,अब तक चार दम तोडा

Read Next

महंगा होगा पेट्रोल -डीजल आज सरकार जारी कर सकती है आदेश

error: Content is protected !!