Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 17, 2024

नई भर्ती के बाद नाहन डिपो को मिले 19 नए कंडक्टर

News portals- सबकी खबर (नाहन)

हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो को लंबे कंडक्टर भर्ती इंतजार के बाद 19 कंडक्टर मिले हैं जोकि वर्तमान बसों के फलीट की मांग के अनुसार 19 कंडक्टर शार्ट मिले हैं। एचआरटीसी नाहन डिपो में वर्तमान में 123 बसों का बेड़ा है, जिसमें परिचालक अनुपात के अनुसार 165 कंडक्टरों की मांग है, जबकि वर्तमान में नाहन डिपो के पास 127 कंडक्टर मौजूद हैं। वहीं नई भर्ती के बाद नाहन डिपो को 19 कंडक्टर ओर मिले हैं। कुल मिलाकर अब 165 परिचालकों की मांग एवज में 146 कंडक्टरों की संख्या हो गई है जिसमें बेड़े के अनुसार 19 कंडक्टर अभी भी शॉर्ट हैं।

आरएम नाहन संजीव बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में नाहन डिपो के बेड़े में 123 बसों के बेड़े को भी शार्ट कर दिया गया है। वहीं वर्तमान में नाहन डिपो के बेड़े में 110 का ही बेड़ा स्वीकृत रह गया है। वहीं उन्होंने बताया कि बेड़े के मुताबिक डिपो के पास 127 कंडक्टर ही रह गए थे, जबकि बेड़े की रेशो के मुताबिक 165 कंडक्टरों की मांग की गई थी, जिसकी एवज में 19 कंडक्टर मिलने के बाद 146 कंडक्टर हो गए हैं। आरएम नाहन ने बताया कि नए कंडक्टरों को अभी डिपो में 15 दिनों की ट्रेनिंग करवाई जाएगी, जिसके बाद विभिन्न रूटों पर कंडक्टरों को भेजा जाएगा। गौर हो कि परिचालकों की लंबे समय से मांग भेजी जा रही थी। वहीं डिपों में कंडक्टरों की कमी का आलम यह था कि ड्राइवरों से कंडक्टरों का काम लिया जा रहा था।वहीं कई रूटों को कंडक्टरों की कमी के चलते बंद करना पड़ा था। वहीं अब भले ही ऊंट के मुंह में जीरे के समान कंडक्टर भर्ती में कंडक्टर डिपुओं को मिले हैं। बावजूद इसके डिपो अपने कुछ रूटों को दोबारा संचालन के लिए तैयार हो गया है।

हरिपुरधार-चंडीगढ़ बंद पड़ी बस सेवा होगी बहाल
आरएम नाहन संजीव बिष्ट ने बताया कि कोरोना काल में बंद हुई हरिपुरधार-चंडीगढ़ बस सेवा को पुन: बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंडक्टरों की 15 दिनों की ट्रेनिंग पूरी होते ही सबसे अधिक डिमांड में रही हरिपुरधार-चंडीगढ़ को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य बंद रूटों को भी अब पुन: बहाल कर दिया जाएगा। गौर हो कि हरिपुरधार से चंडीगढ़ बस सेवा पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी है।

 

Read Previous

लोगो को करना पड़ा पानी की किल्लत का सामना चौथे दिन मिल रहा पानी

Read Next

हमीरपुर में सामने आये कोरोना के 10 नए मामले

error: Content is protected !!