Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

पांवटा साहिब में गुरु पर्व पर निकला नगर कीर्तन |

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब )

गुरु कि नगरी पांवटा साहिब में सिखों के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर पांवटा में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इस मौके पर गुरु की नगरी पांवटा में गुरुद्वारे समेत शहर को भव्य रूप से सजाया गया।

बुधवार को दोपहर में निकले भव्य नगर कीर्तन में श्री गुरुग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी से सजे वाहन पर सुशोभित किया गया था। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में सजे शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों, बैंड पार्टी व गतका दलों के साथ वाहे गुरुजी का जयकारा लगाते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र रहे। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। आगे-आगे सेवादार पूरे मार्ग में झाड़ू लगाते और पानी का छिड़काव करते हुए आगे बढ़ रहे थे। गुरुद्वारा से गीता भवन, मुख्य बाजार, शमशेरपुर से बद्रीपुर से वापस गुरुद्वारे तक नगर कीर्तन निकला। कीर्तन करते हुए चल रही साध-संगतों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। रास्ते में दर्जनों स्टॉल में श्रद्वालुओं को चाय, पकौड़े व प्रसाद वितरित किया गया। पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान हरभजन सिंह, मैनेजर जगीर सिंह, प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरप्रीत सिंह, कर्मवीर सिंह, कुलवंत सिंह, राम सिंह, तपेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, अजीत सिंह, गुरदीप सिंह व सुरजीत सिंह ने कहा कि गुरु प्रकाश पर्व को मनाने के लिए संगत में खूब उत्साह नजर आया। नगर कीर्तन से पहले प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज

पांवटा निवासी सुखविंद्र सिंह, अजीत सिंह व मंजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज 2 जनवरी 2020 को गुरुवार को है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह की जयंती दुनिया भर में सिखों का हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला पर्व है। सिखों के 10वें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिन का प्रतीक है। गुरु गोबिंद सिंह एक आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक और कवि थे। सिख धर्म में उनके अहम योगदान के कारण, उन्हें उनके कई अनुयायियों द्वारा शाश्वत गुरु माना जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु अपने देश, प्रदेश, समाज, परिवार व प्रिय व्यक्ति की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Read Previous

फारेस्ट गार्ड हुक्मी राम शर्मा की टीम ने तेंदुए को किया पिंजरे में बंद , ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

Read Next

पांवटा साहिब में नियमित पुलिस पोस्ट हटाने से बैरियर पर आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने और असामाजिक तत्वों व अपराधियों के हिमाचल में प्रवेश की खतरा बढ़ने की आशंका |

error: Content is protected !!