Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

नगर निगम ने फिर चलाया महासफाई अभियान ,नालों को सात दिन के अंदर साफ करने का रखा लक्ष्य

News portals सबकी खबर (शिमला) शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम शिमला ने इन दिनों महासफाई अभियान चला हुआ है। इस अभियान के तहत शहर के सभी नालों को सात दिन के अंदर अंदर साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। मानसून से पहले भी एमसी ने इस अभियान को शुरू किया था और शहर के सभी नालों को साफ किया था। अब बरसात के बाद फिर से इस अभियान को शुरू कर दिया है। मूसलाधार बारिश के कारण शहर के नालों में मलबा आ गया था। मलबे के अलावा नालों में लोगों ने गंदगी भी फेंकी है। इससे नालों के ब्लॉक होने का खतरा पनप रहा है। ऐसे में निगम ने समय रहते इस अभियान को शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर के टुटू, मज्याठ और साथ लगते कई क्षेत्रों के नालों को साफ किया गया है। महासफाई अभियान के तहत लोगों को निगम प्रशासन जागरूक भी कर रहा है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून से पहले भी शहर के लोगों को जागरूक किया गया था कि नालों में कोई भी गंदगी न फेंके, लेकिन बावजूद इसके शहर के नालों से सफाई करते समय रजाई, कंबल और मलबे के बोरे मिल रहे हैं। निगम कर्मचारियों का कहना है कि यह गंदगी किसने फेंकी है, इसका पता लगाना भी मुश्किल है। ऐसे में लोगों को भी जागरूक होने का संदेश दिया जा रहा है।

Read Previous

हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त पेंशनर्ज कल्याण संगठन ने रामपुर मे बैठक के दौरान सरकार से उठाई मांग

Read Next

गृहिणी सुविधा योजना को ठप करके माताओं-बहनों को परेशान कर रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

error: Content is protected !!