Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

सांसद सुरेश कश्यप व विधायक सुखराम चौधरी ने जन संवाद कार्यकर्म में लोगों के साथ संवाद किया व उनकी समस्याओ को सुना

News portals -सबकी खबर (पाँवटा साहिब) आज शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री सुरेश कश्यप जी पाँवटा प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास, ग्राम पंचायत कुंडियों व ग्राम पंचायत जामनीवला में कार्यकर्ताओं व जनता से मिले।इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धिया व जयराम सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियाँ को जनता के समक्ष रखा। जनता वर्तमान प्रदेश सरकार बनने व उनकी 10 गारंटियों को 10 दिन में पूरा करने का भरोसा देने पर ख़ुद को ठगा महसूस कर रहीं हैं।यहाँ की जनता पुनः देश में मोदी सरकार बनाने व प्रदेश सरकार को सबक़ सिखाने के लिए पुनः यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि आप सभी इतनी संख्या में आये व हमारा ज़ोरदार स्वागत किया,उसके लिए आपका हार्दिक धन्यवाद
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की जनता पहले से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को लीड देकर लोकसभा मे भेजेंगे |सासद सुरेश कश्यप व विधायक सुखराम चौधरी ने इस जन संवाद कार्यकर्म में लोगों के साथ संवाद किया व उनकी समस्याओ को सुनाइस अवसर पर ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, प्रधान सुरेश कुमार, प्रधान बलबीर धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, रामप्रसाद, गगन चौधरी, चरणजीत चौधरी, राजेश चौधरी, आरिफ अली, गुलजार सिंह, धर्म सिंह, राजेश कुमार, मेहर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Read Previous

झंडूता में आयोजित नेत्र जांच शिविर में लगी भारी भीड़, 11 जून को कंदरौर के स्वामी विवेकानंद स्कूल में होगा शिविर

Read Next

जुलाई में 110 रुपए लीटर के हिसाब से मिलेगा सरसों का तेल

error: Content is protected !!