Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

मानसून कड़े तेवर दिखा सकता है,शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू व डलहौजी में चार दिन तक भारी बारिश होगी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल में चार दिन के दौरान मानसून कड़े तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग के र्पूवानुमान के तहत शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू व डलहौजी में चार दिन तक भारी बारिश होगी। 28-29 जुलाई को मैदानी इलाकों में भी गर्जन के साथ भारी बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 31 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में अधिकतर क्षेत्रों में वीकेंड पर मौसम खराब बना रहा। इस दौरान मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर दिन के समय बारिश भी हुई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में फिर से एकाएक भारी गिरावट आई है।

अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। सुंदरनगर के तापमान में सबसे ज्यादा छह डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा भुंतर व कांगड़ा में पांच, केलांग व कल्पा में तीन, धर्मशाला, ऊना, नाहन, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर व चंबा के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। हालांकि राज्य में दिन के समय बारिश से तापमान में गिरावट आई है, मगर शाम के समय धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करते हुए देखा गया। बीते 24 घटों के दौरान बिलासपुर व कांगड़ा के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। घुमारवीं में सबसे ज्यादा 225, गगल में 88, नुरपुर में 66, खेरी में 60, धर्मशाला में 49, बैजनाथ 47, सोलन 35, रोहडू में 31, हमीरपुर में 28, डलहौजी में 27, बिलासपुर में 24, मशोबरा में 17 और कसौली में 15 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

कहां, कितना तापमान

शहर  अधिकतम    न्यूनतम

शिमला    22.5       17.1

सुंदरनगर  27.9       23.0

भुंतर       29.4       22.4

कल्पा     21.1       14.8

धर्मशाला  26.8       18.8

ऊना       34.0       25.0

नाहन      28.8       23.1

कांगड़ा    28.2       20.4

बिलासपुर 31.2       24.5

हमीरपुर   31.2       23.5

चंबा       30.6       23.0

डलहौजी  20.5       14.8

केलांग     24.9       13.2

Read Previous

कोरोना के कम या न के बराबर लक्षण वाले पॉजिटिव मरीजों का अब उनके घर पर ही इलाज होगा

Read Next

शादी में नाचता रहा होम क्वारंटाइंड युवक, निकला पॉज़िटिव,कई जिंदगियों को खतरे में डाल, मामला दर्ज

error: Content is protected !!