Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

MLA विनय कुमार ने कहा जनजातीय दर्जे की Notification दिखाएं भाजपा नेता

News portals- सबकी खबर (संगड़ाह) रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के BJP Condidate नारायण सिंह द्वारा शुक्रवार को नामांकन के बाद किए शक्ति प्रदर्शन अथवा जनसभा के लिए Party के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का चौपर से पहुंचना चर्चा में रहा। इस दौरान भाजपा विरोधी दलों के लोग यह कहते सुने गए कि, केंद्र और प्रदेश में सत्तासीन भाजपा इस Election में पानी की तरह पैसा बहा रही है, हालांकि भाजपाइयों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के हर रोज कई-कईं कार्यक्रम होने के चलते वह Helicopter का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा द्वारा सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में सिरमौर जिला परिषद Chairman सीमा कनयाल, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, हाल ही में Congress से भाजपा मे शामिल जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व पूर्व BDC सदस्य चेत सिंह तथा BDC Chairman Sangrah मेला राम शर्मा आदि ने अपने संबोधन Giripaar को अनुसूचित जाति दर्जा दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि, 55 साल पुरानी गिरिपार को Shedule Tribe Status की मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और इस मुद्दे पर रेणुकाजी में भाजपा की शानदार जीत तय है। Congress Condidate एंव MLA विनय कुमार के समर्थकों द्वारा भी मुख्य बाजार में बड़ी Rally निकाली गई और बाद दोपहर जनसभा का आयोजन किया गया। पिछले 2 विधानसभा Election में भाजपा को धूल चटा चुके Congress उम्मीदवार विनय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, इस चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के अलावा हाल ही में भाजपा नेताओं द्वारा किए गए हवा हवाई उद्घाटन के बावजूद विभिन्न संस्थान अथवा कार्यालय शुरू न होने जैसे स्थानीय Issue भी वह उठाएंगे। आचार संहिता से 1 दिन पहले Power Minister सुखराम चौधरी द्वारा संगड़ाह में Electrical Division का उद्घाटन कीए जाने के बाद अब तक उक्त कार्यालय शुरू न होने पर भी उन्होंने तंज कसे। इसके अलावा पहली बार विनय कुमार गिरिपार को ST Status पर भी अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि, अब तक इस बारे अधिसूचना जारी नहीं हुई है और भाजपा नेता इसके बदले Vote मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी 2 Election में भाजपा इस मुद्दे पर वोट मांग चुकी है। Congress व भाजपा के अलावा आज देवभूमि जनहित पार्टी के उम्मीदवार जगमोहन धीमान द्वारा भी नामांकन भरा गया और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जलूस भी निकाला गया। News upload किए जाने तक Election Commission की Website पर तीनों नामांकन Upload नहीं हुए थे। निर्वाचन कानूनगो संगड़ाह सुखदेव शर्मा ने कहा कि, देवभूमि दल के उम्मीदवार द्वारा नामांकन देरी से किए जाने के चलते अब तक जानकारी अपलोड नहीं हो सकी। नामांकन के दौरान उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे अव्यवस्था का आलम दिखा और नामांकन के दौरान मिनी सचिवालय अथवा SDM office Sangrah में अपने समर्थकों के साथ दो दर्जन के करीब कार्यकर्ता पंहुचते देखे गए। सुबह 11 से सांय 4 बजे तक बस अड्डा बाजार में कईं बार लंबा जाम लगा और दुर्घटना में घायल वेद प्रकाश को Medical College नाहन लेकर जा रही 108 Ambulance सुबह 11 से पौने 12 बजे तक जाम में फंसी रही।

Read Previous

कांग्रेस फंसी ,किन्नौर, पांवटा साहिब, मनाली, हमीरपुर और जयसिंहपुर कि नहीं आई लास्ट लिस्ट

Read Next

केदारनाथ यात्रा के दौरान , पीएम मोदी ने पहना ‘चोला-डोरा , ड्रेस से हिमाचल के प्रति प्रेम झलका

error: Content is protected !!