Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 16, 2024

विधायक कमलेश कुमारी अपने घर में खुद मास्क तैयार कर रही,महिलाओं के लिए मिसाल पेश |

News portals-सबकी खबर (हमीपुर )

कोरोना वायरस की महामारी से लोगो को बचाने से हिमाचल प्रदेश के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी अपने घर में खुद मास्क तैयार कर रही हैं। विधायक क्षेत्र की महिलाओं के लिए मिसाल पेश कर रही हैं। इन मास्क को तैयार कर वह जरूरी सेवाओं में लगे पुलिस के जवानों व अन्य कर्मचारियों को उपलब्ध करवा रही हैं। विधायक स्वयं सिलाई मशीन से मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक माह का वेतन कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए भी दिया है। उन्होंने कहा कि देश इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश चीन द्वारा समय पर इस महामारी के बारे में अन्य देशों को अवगत नहीं कराया गया और उनकी भूल के कारण आज हम इस परिस्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि इन विकट परिस्थितियों में भी लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं और अपने घरों में रह रहे हैं।

महामारी से लड़ने के लिए सबसे बड़ा योगदान लोगों को देना है। उन्होंने कहा की सीएम जयराम ठाकुर के कुशल प्रशासन में सभी विभाग इस महामारी से बचाव के लिए कार्य कर रहे हैं। धैर्य बनाए रखें, अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करते रहें।

उन्होंने कहा की सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए गुरुवार को पुलिस विभाग व अन्य समाज सेवा में कार्यरत विभागों को उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्स उपलब्ध करवा दिए हैं और वे स्वयं घर में मास्क बनाकर प्रशासन के माध्यम से जनता तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों से भी आह्वान किया कि वे मास्क बनाकर समाज का सहयोग करें।

 

Read Previous

जानिए कहां पर हुई लक्ष्मण रेखा के भीतर हुई खरीदारी ।

Read Next

सतौन का दिव्यांग युवक शिमला से नाहन पैदल पहुंचा ,युवक की हिम्मत को सलाम |

error: Content is protected !!