Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

विधायक के बयान पर मंत्री सरवीण चौधरी ने साधा निशाना, जनता को मंजूर नहीं विक्रमादित्य की माफी

News portals –सबकी खबर( शिमला) 

रोहड़ू में किसान सभा की रैली के दौरान विधायक विक्रमादित्य द्वारा भाजपा महिला नेता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी बवाल मच गया है। रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शिमला में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विधायक विक्रमादित्य सिंह का रोहड़ू में दिया गया बयान काफी निराशाजनक एवं निंदनीय है। उनकी मांगी गई माफी आम जनता को मंजूर नहीं होगी। विक्रमादित्य को स्पष्ट करना चाहिए कि महिला नेत्री के लिए कहे गए शब्द कहां तक सही हैं। इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है।विक्रमादित्य को बोलने से पहले सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रोहड़ू एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है। इस तरह की टिप्पणियों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए। यह बयान कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। जयराम सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए 1515 गुडिय़ा हेल्पलाइन और गुडिय़ा बोर्ड दिया है। इस दौरान उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, रीता धीमान व रीना कश्यप भी उपस्थित रहीं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में डूबे हुए हैं। उनके शासन में हिमाचल ने सबसे भ्रष्ट नेतृत्व देखा है और उनके तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य भ्रष्टाचार के केंद्र थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और राज्य में हर तरह के माफियाओं को संरक्षण देती है। आज जिस तरह से मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने गुडिय़ा मामले को छोटा मामला और रोहड़ू की भाजपा महिला नेत्री को गोद में बैठी है जैसी गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है यह निराशाजनक हैं। कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस के नेता दोहरे चेहरे वाले हैं, वे पूरी तरह से विपरीत छवि देते हैं।

Read Previous

कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर माफी मांगे

Read Next

एनएच किनारे रोपे 5500 पौधे, हरियाली रोपने का शुरू किया अभियान, ग्रामीणों व बच्चों ने भी निभाई भूमिका

error: Content is protected !!