Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 14, 2024

नागरिकता कानून के समर्थन में पांवटा साहिब में उमड़ा जनसैलाब ।

News portals-सबकी खबर (पांवटा साहिब)

विधनसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में एनआरसी व सीएए के समर्थन में बड़ी संख्या में हिंदूवादी व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से रैली निकाली।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व विधायक चौधरी सुखराम सहित में आरएसएस की विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, स्थानीय राष्ट्रवादी-सामाजिक संगठन, भाजपा ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर एनआरसी व सीएए का समर्थन किया।

इस रैली का आयोजन पांवटा साहिब ले बद्रीनगर स्थित शिव मंदिर से नगरपालिका मैदान तक किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एनआरसी व सीएबी का विरोध करने वाले के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि जब देश दो हिस्सों में बटा तब नेहरू और गांधी ने कहा था कि हिंदू कहीं भी रहे अगर वह पीड़ित है तो भारत देश के दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले रहेंगे। यह कानून मोदी सरकार लेकर आई है यानी गांधी और नेहरू के सपनों को मोदी ने पूरा किया।

रैली के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, विधायक चौधरी सुखराम, भाजपा मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख दीपक भंडारी, पूर्व भाजपा नेता शिव सिंह असवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नरेश खापड़ा, संजय सिंघल,भूतपूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,शिवसेना प्रमुख मधुकर डोगरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मदन मोहन शर्मा, भोलेश्वर, पंकज भटनागर, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा, चरणजीत चौधरी, पवन चौधरी, मोहन तोमर, जगदीप तोमर, अनील चौधरी, सतीश कपूर, चद्रमोहन, अनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मौजूद पंचायत प्रतिनिधी आदि नेताओं ने कहा कि एनआरसीबी के विरोध के नाम पर देशद्रोही गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति की आड़ में यदि देश की संपत्ति व अस्मिता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा तो वे उसका कड़ा जवाब देंगे।

Read Previous

फेसबुक पर लगाई जा रही बकरों की बोली ।

Read Next

सरकार सुध लो…अरुणाचल में 3 माह से लापता 22 वर्षीय सिरमौर निवासी फौजी।

error: Content is protected !!