Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 18, 2024

सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा महिला मोर्चा

News Portals-सबकी खबर (शिमला)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वानथी श्रीनिवासन ने भाजपा मुख्यालय चक्कर में हिमाचल महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक ली।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशीमधर सूद ने की और राज्यसभा सदस्य एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी विशेष रूप में उपस्थित रही।
वानथी श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा यह सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों की युवतियों और महिलाओं तक पहुंचेगा कि प्रत्येक महिला को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना जैसी बड़ी योजनाएं दी हैं।

विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ये योजनाएं हमारे लिए हथियार हैं।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा में काम करने वाली महिलाएं पूरे देश में सेवा कार्य कर रही हैं, जिसकी राष्ट्रीय नेतृत्व सराहना करता है।
जल्द ही हम हिमाचल में जिला स्तरीय सोशल मीडिया मीटिंग आयोजित करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण में विश्वास करती है और आज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में 5 राज्यसभा सदस्य हैं, यह महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है।नागालैंड में महिला आरक्षण नहीं था लेकिन भाजपा ने वहां से राज्यसभा में एक महिला सांसद को भेजा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी और हम यहां अपनी सरकार जरूर दोहराएंगे।
भाजपा अवसरों की पार्टी है, महिलाओं को पार्टी और सरकार में काम करने के भरपूर अवसर मिले है और मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं आने वाले महीनों में हिमाचल के सभी जिलों का दौरा करूंगी और इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए हर महीने हिमाचल आऊंगी।

Read Previous

शिलाई कॉलेज में बी .ए./बी.काम /बी.एस .सी. प्रथम /द्वितीय /तृतीय वर्ष के लिए ऑनलाइन दाखिले 20 जुलाई तक

Read Next

सिरमौर के लहसुन की अब कनाडा में भी होगी धूम, किसानों की आमदनी में होगी बढ़ोतरी

error: Content is protected !!