Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2024

लंबे सर्च अभियान के बाद पांचवें दिन कोटी-इछाड़ी डैम से बरामद हुआ महेंद्र नेगी का तैरता हुआ शव

News portals-सबकी खबर (शिलाई)

12 जुलाई को टोंस नदी में नहाते हुए गहरे पानी की सतह में समाए महेंद्र नेगी का शव लंबे सर्च अभियान के बाद आज सुबह बरामद हुआ है। उनका शत-विशत शव टोंस नदी पर बने कोटी-इछाड़ी डैम से हिमाचल वाली साइड पड़ा मिला है।

बताया जा रहा है कि सर्च अभियान दौरान लोगों ने कोटी डैम कर्मचारियों को सूचना दी हुई थी। जिस उपरांत आज सुबह ही डैम कर्मचारियों को एक शव पानी में तैरता मिला। जिसके बाद उन्होंने उस शव को किनारे लगाया व शिलाई पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस व कुछ स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त की।

बता दें कि शिलाई के प्रसिद्ध व्यापारी व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र नेगी 12 जुलाई को नहाते हुए टोंस नदी में डूब गए थे। जिसके बाद गिरिपार सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई थी। महेंद्र नेगी सरल व मिलनसार स्वभाव के कारण सबके प्यारे थे। उनका सामाजिक दायरा क्षेत्र में बहुत अच्छा था।

बता दें कि महेंद्र नेगी वहां नजदीक में एक शादी में गए हुए थे, इसी बीच दोपहर को अपने दोस्तों के संग टोंस नदी में नहाने चले गए और नहाते हुए अचानक पैर फिसल गया और देखते ही देखते वह नदी में समा गए। दोस्तों ने इधर-उधर नदी में काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था।

डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि सियासु(फराड़) नामक जगह पर टोंस नदी में नहाने उतरे महेंद्र नेगी अचानक पैर फिसलने से नदी में समा गए थे। पांच दिन चले तलाशी अभियान आज उनकी बॉडी कोटी-इछाड़ी डैम से बरामद हुई हैं।

Read Previous

पांवटा साहिब की बाता नदी में समाए 9 वर्षीय बच्चे का शव नदी किनारे मिला

Read Next

अवैध खनन पर माइनिंग विभाग ने कसा शिकंजा ,दो ट्रेक्टर मौके पर पकड़े ,अवैध रेत स्टॉक को किया सील ।

error: Content is protected !!