Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 19, 2024

प्रदेश की तरह दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही : भाजपा

News portals-सबकी खबर (शिमला )  भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव भारद्वाज के सानिध्य में हिमाचल प्रदेश के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दिल्ली के चुनावी अनुभव को सांझा किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष किस प्रकार से दिल्ली में काम किया गया उसकी विस्तृत जानकारी भी दी।
सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा गया सभी कार्यकर्ताओं ने बताया की दिल्ली नगर निगम में भाजपा अच्छे मत प्राप्त कर रही है और हिमाचल प्रदेश की तरह दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया और इस कामकाज का ब्यौरा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष रखा गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता युवराज बोध, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, वंदना योगी, प्रतिभा कवर, अंजना शर्मा, नीना शर्मा, शीतल शर्मा, पिंकी गोयल, वर्षा ठाकुर एवं रेखा उपस्थित रहे।

Read Previous

संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें सभी विभाग -उपायुक्त

Read Next

हिमाचल : 6 कमरों का मकान जलकर राख, लाखो रूपये का नुकसन

error: Content is protected !!