Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 20, 2024

रिहायशी इलाके में घूमते हुए देखा गया तेंदुआ, वन कर्मी कर रहे तलाश

News portals-सबकी खबर (कांगड़ा)

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बुधवार सुबह तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ को एक रिहायशी इलाके में घूमते हुए देखा गया| जिसे एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद किया। तब से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मैकलोडगंज निवासी तेनजिन ने बताया कि बुधवार सुबह के समय कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। उसने बाहर निकल कर देखा तो गली में तेंदुआ घूम रहा था, जिसे देखकर वह घबरा गया, लेकिन हिम्मत करके वीडियो बना लिया। साथ ही उन्बहोंने ताया कि उसने सोशल मीडिया पर तेंदुए की वीडियो पोस्ट की। और वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया। जिसके बाद  DFO धर्मशाला संजीव शर्मा ने वन अधिकारियों की एक टीम को भेजा है, जो तेंदुए की तलाश कर रही है। DFO शर्मा ने कहा कि वन्यजीव विभाग के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या तेंदुआ क्षेत्र में नियमित रूप से आता था या पहली बार वहां देखा गया था। अगर तेंदुआ नियमित रूप से क्षेत्र में आ रहा है तो वन्यजीव अधिकारी इसे पकड़ने को जाल लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक मैकलोडगंज में तेंदुए के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। मैकलोडगंज में पहली बार तेंदुआ देखा गया, लेकिन वहां कई बार हिमालयन काले भालू देखे गए थे, जो होटलों-रेस्टोरेंट द्वारा फैंके जाने वाले कचरे को खाने आते हैं।

Read Previous

अम्बुजा सीमैंट कंपनी दाड़लाघाट अनिश्चितकाल के लिए बंद-राजेश लखनपाल

Read Next

सिक्योरिटी गार्ड पर लगा आरोप, स्कूल वैन में करता था अभद्र व्यवहार

error: Content is protected !!