Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2025

प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था, समाज विरोधी तत्त्वों के हौसले बुलंद – प्रतिभा सिंह

News Portals सबकी ख़बर (Shimla)

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्याएं, लूटपाट, मारपीट और महिलाओं के साथ जघन्य अपराध से देवभूमि शर्मसार हो रही है और जयराम सरकार सरकारी खर्च पर अपनी चुनावी सभाओं में मशगूल है। अपराधी हिमाचल में दाखिल हो रहे हैं।

उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं है। समाज विरोधी तत्त्वों के हौसले बुलंद हैं। कानून के रखवाले भाजपा नेताओं की सुरक्षा में जुटे हैं और अपराधियों को सत्ता पक्ष का पूरा संरक्षण है। प्रतिभा सिंह ने ऊना में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की दिनदहाड़े गोलियों से निर्मम हत्या पर कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है। उन्होंने इस हत्याकांड में शमिल अपराधियों को जल्द पकडऩे की मांग की है। आज लोगों को न्याय के लिए सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है।

 

Read Previous

प्रदेश में हल्के वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ दुर्घटनाओं के ग्राफ में इजाफा

Read Next

प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ,मुख्य सचिव ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिए बरसात से बदहाल एनएच को चकाचक करने के आदेश

error: Content is protected !!